तमिलनाडु को लोकसभा सीट की संख्या में संभावित कमी का सामना करना पड़ रहा है: Stalin

By Prabhasakshi News Desk | Feb 23, 2025

चेन्नई । तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने कहा कि राज्य संसदीय सीटों में संभावित कमी की स्थिति का सामना कर रहा है, क्योंकि उसने परिवार नियोजन कार्यक्रम लागू किया है। स्टालिन ने पहले भी इस विषय पर बात करते हुए कहा था कि लोकसभा परिसीमन की कवायद लोगों को ‘‘16 बच्चों’’ के पालन-पोषण के बारे में सोचने पर मजबूर कर सकती है, जो 16 (तरह की संपत्ति) से संबंधित एक तमिल कहावत का संदर्भ है।

उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन अभियान बच्चों की संख्या पर ध्यान केन्द्रित करते हुए एक सुनियोजित परिवार की आवश्यकता को रेखांकित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘क्योंकि हमने इसका लगातार उचित तरीके से पालन किया, इसलिए परिसीमन प्रक्रिया के तहत संसदीय सीटों की संख्या कम करने की स्थिति पैदा हुई है।’’ तमिलनाडु में लोकसभा की 39 सीट हैं और यह राज्य परिसीमन के बाद इस संख्या में किसी भी तरह की कमी का विरोध कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Prashant Bhushan के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन बोले- बेनकाब हुआ विपक्ष का एजेंडा

स्वायत्त AI Agents से सुरक्षा पर CERT-In की चेतावनी, सरकारी सूत्रों ने कहा कोई बड़ा डेटा समझौता नहीं हुआ

Delhi में 1 नवंबर से पुराने व्यावसायिक वाहनों की एंट्री बंद, Gurugram Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

TMC के प्रतिद्वंद्वी गुटों के दावों पर Election Commission 30 अक्टूबर को करेगा सुनवाई