Bay of Bengal में निम्नदाब का खतरा, तमिलनाडु सरकार ने मछुआरों को 12 नवंबर तक लौटने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 11, 2026

बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्नदाब क्षेत्र बनने की संभावना के मद्देनजर तमिलनाडु मत्स्य पालन और मछुआरा कल्याण विभाग ने बुधवार को पूर्वी तटीय क्षेत्रों में गए सभी मछुआरों को 12 नवंबर की रात तक तट पर लौटने का आपातकालीन सुरक्षा परामर्श जारी किया है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी), चेन्नई ने अनुमान जताया है कि 13 नवंबर को बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जो आगे चलकर और अधिक भीषण हो सकता है। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, पूर्वी तटीय इलाकों में मछली पकड़ने के काम में लगीं नौकाओं को 12 नवंबर की रात तक किनारे पर लौटने को कहा गया है।

नौका मालिकों और संचालकों से यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि उनकी नौकाएं सुरक्षित रूप से वापस लौट आएं और उन्हें निर्धारित मत्स्य बंदरगाहों पर सुरक्षित रूप से बांधकर रखा जाए। विज्ञप्ति में कहा गया कि 13 नवंबर से अगले आदेश तक मछली पकड़ने वाली किसी भी नौका को समुद्र में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

प्रमुख खबरें

Kulgam Terror Attack Updates: दोपहर के सन्नाटे में गूंजीं 30 गोलियां, कुलगाम आतंकी हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया

Indian Overseas Bank, Central Bank और PSB नए शेयर बेचकर घटाएंगे सरकारी हिस्सेदारी

भारतीय मूल के CFO Krishna Rao की Anthropic में हिस्सेदारी 703 मिलियन डॉलर तक पहुंची

सोनिया गांधी के दावों पर Anna Hazare का पलटवार, बोले- भाजपा और संघ से मेरा कोई संबंध नहीं