तमिलनाडु: इस्लामिक राज्य की स्थापना के लिए सशस्त्र संघर्ष को बढ़ावा देने के आरोप में चार गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2025

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने इस्लामिक राज्य की स्थापना के लिए सशस्त्र संघर्ष को बढ़ावा देने में शामिल कट्टरपंथी तत्वों के खिलाफ अपनी जांच के तहत बुधवार को तमिलनाडु में चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बाशा और उसके सहयोगी तमिलनाडु में अरबी की कक्षाओं की आड़ में भोले-भाले युवाओं को भर्ती करते थे, और उनमें सलाफी‑जिहादी विचारधारा का संचार करते थे। एनआईए ने पहले जमील बाशा और उनके सहयोगियों इरशाथ, सैयद अब्दुर रहमान और मोहम्मद हुसैन को गिरफ्तार कर आरोपपत्र दाखिल किए थे।

आरोप है कि वे कक्षाओं और सोशल मीडिया मंच का उपयोग करके राष्ट्र-विरोधी कट्टरपंथ फैलाने और युवाओं की भर्ती की गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। जांच एजेंसी द्वारा जारी बयान में कहा गया है, एनआईए की जांच में यह सामने आया है कि आरोपियों ने खिलाफ़त की विचारधारा और जिहाद के माध्यम से शहादत को बढ़ावा दिया, और लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को हटाकर इस्लामी राज्य की स्थापना के लिए हिंसा और सशस्त्र संघर्ष की वकालत की।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार