By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2023
तमिलनाडु सरकार वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान राज्य में किसानों को 14,000 करोड़ रुपये का सहकारी फसली ऋण देगी। कृषि मंत्री एम आर के पनीरसेल्वम मंगलवार को यह जानकारी दी। वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान सहकारिता विभाग के माध्यम से कुल 16.43 लाख किसानों को 12,648 करोड़ रुपये का फसली ऋण उपलब्ध कराया गया। उन्होंने विधानसभा में कृषि विभाग के लिए बजट पेश करते हुए कहा कि किसानों को बकरी पालन, डेयरी, मुर्गी पालन और मत्स्य पालन के लिए 1,500 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त सहकारी ऋण दिया जाएगा।
पलानीस्वामी ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘मंत्री के दो घंटे लंबे कृषि बजट भाषण में किसानों के दिलों को खुश करने के लिए फसल नुकसान के लिए पैकेज जैसी कोई घोषणा नहीं है। इसने किसानों को धोखा दिया है।’’ विधानसभा भवन के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने शुरू में राशन कार्डधारकों के लिए पोंगल गिफ्ट हैंपर में गन्ना शामिल नहीं किया था, लेकिन उनके द्वारा इस मुद्दे को उठाने के बाद ही इसे वितरित किया गया।