तमिलनाडु की स्टालिन सरकार का बड़ा फैसला! अब घर-घर पहुंचेगा बुजुर्गों-दिव्यांगों का राशन।

By रेनू तिवारी | Aug 12, 2025

तमिलनाडु सरकार ने बताया कि मुख्यमंत्री एम के स्टालिन मंगलवार को 21 लाख से ज़्यादा लाभार्थियों - वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों - के घर तक राशन पहुँचाने की योजना का शुभारंभ करेंगे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि स्टालिन यहाँ "मुख्यमंत्री थायुमानवर योजना" का शुभारंभ करेंगे, जिसके तहत चावल और चीनी सहित राशन की सामग्री इच्छित लाभार्थियों के घर तक पहुँचाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें: पुरी जगन्नाथ मंदिर के 'महाप्रसाद' की पवित्रता से समझौता नहीं, सरकार ने किया ऑनलाइन बिक्री का प्रस्ताव खारिज

विज्ञप्ति के अनुसार, कर्मचारी पात्र लाभार्थियों तक राशन पहुंचाएंगे। इस पहल के तहत उन्हें एक इलेक्ट्रॉनिक वजन तौलने की मशीन और ई-पीओएस (पॉइंट ऑफ सेल) मशीन भी उपलब्ध कराई जाएगी। विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘इस जनहितैषी कदम पर सरकार को 30.16 करोड़ रुपये का खर्च आएगा और सरकार का लक्ष्य समाज के हाशिए पर पड़े वर्गों का कल्याण सुनिश्चित करना है।

प्रमुख खबरें

Assam Cabinet का बड़ा फैसला, पूर्व Agniveers को पुलिस भर्ती में मिलेगा 12 प्रतिशत कोटा

असम में Akhil Gogoi न लें श्रेय, इसलिए रोकी जा रही बाढ़ राहत राशि: Himanta Biswa Sarma

flydubai विमान में भारतीय पायलट पर हमला सह-पायलट ने अकेले किया, जांच में खुलासा

Saran में राहत बांटने के दौरान पिस्टल लहराने पर SHO संग्राम कुमार सिंह निलंबित