बिना जांच मौजूदा मंत्रियों, विधायकों के मामले वापस लेने की जानकारी दे तमिलनाडु सरकार: न्यायालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2025

उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को तमिलनाडु सरकार से कहा कि वह हलफनामा के जरिये बताए कि सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के किसी भी मौजूदा या पूर्व मंत्री या विधायक के खिलाफ ऐसा कोई मामला नहीं है जिसमें पहले अभियोजन की मंजूरी दी गई हो लेकिन बाद में आपराधिक मामले वापस ले लिए गए हों।

पीठ ने आदेश दिया, ‘‘वरिष्ठ अतिरिक्त महाधिवक्ता ने एक विशिष्ट हलफनामा दायर करने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा है और उन्हें बताने के लिए यह समय दिया गया है कि सत्तारूढ़ राजनीतिक दल के किसी भी मौजूदा या पूर्व मंत्री या विधायक के खिलाफ कोई मामला नहीं है, जहां पहले अभियोजन के लिए मंजूरी दी गई थी, लेकिन जांच को तार्किक निष्कर्ष पर ले जाने से पहले ही, ऐसी सहमति वापस ले ली गई और इस तरह आपराधिक मामले वापस ले लिए गए।’’

चेन्नई स्थित वकील करुप्पैया गांधी द्वारा दायर जनहित याचिका में दलील दी गई है कि कुछ राज्य मंत्रियों और नेताओं के अभियोजन की मंजूरी जांच एजेंसियों ने राजनीतिक कारणों से वापस ले ली थी। शीर्ष अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 17 सितंबर को तय की है।

प्रमुख खबरें

India vs New Zealand series squad | टेस्ट और दो अलग-अलग वनडे स्क्वॉड घोषित, रवींद्र जडेजा वनडे से बाहर, आकाश दीप की वापसी

Himachal Pradesh: शिमला के रामपुर में महसूस हुए Earthquake के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज

Tamil Nadu Heavy Rainfall Alert | तमिलनाडु में कुदरत का कहर! IMD ने 6 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया, चेन्नई समेत पूरे राज्य में भारी बारिश की चेतावनी

CJP Connaught Place Tiranga March | दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई! अभिजीत दिपके प्रिवेंटिव डिटेंशन में, रिहाई के बाद भड़कीं AISA प्रमुख नेहा बोरा