तमिलनाडु में अनुसूचित जातियों के उत्पीड़न पर लगाम लगाए राज्य सरकार: रामदास अठावले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2023

चेन्नई। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने शनिवार को तमिलनाडु सरकार से राज्य में अनुसूचित जातियों के सदस्यों के उत्पीड़न को रोकने तथा इन वर्गों के आर्थिक एवं सामाजिक कल्याण हेतु केंद्र की पहलों का समर्थन करने की अपील की। तमिलनाडु में अनुसूचित जातियों के सदस्यों पर अत्याचारों खासकर पुडुकोट्टई जिले के वेंगैवयल गांव में दूषित पानी और विल्लुपरुम के मेलपाथी गांव में एक मंदिर में दलितों के प्रवेश के जबर्दस्त विरोध संबंधी घटनाओं का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री एम के स्टालिन को व्यक्तिगत रूप से दखल देकर इन मुद्दों का सौहार्दपूर्ण हल निकालना चाहिए।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच