तमिलनाडु के राज्यपाल जयललिता को देखने अस्पताल पहुंचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 22, 2016

चेन्नई। तमिलनाडु के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव मुख्यमंत्री जयललिता की सेहत का हाल जानने अपोलो अस्पताल पहुंचे। मंत्री की हालत में सुधार देखकर राज्यपाल को खुशी हुई। राव ने इस महीने अस्पताल का दूसरी बार दौरा किया है। राज्यपाल के दौरे से एक दिन पहले ही अस्पताल ने इस बात की जानकारी दी थी कि मंत्री की सेहत में सुधार हो रहा है। बुखार और निर्जलीकरण की शिकायत के बाद मंत्री का यहां 22 सितंबर से इलाज चल रहा है। राव ने मंत्री के वार्ड का भी दौरा किया। 

 

राज्यपाल को यह देखकर बेहद खुशी हुई कि मंत्री की हालत में सुधार हो रहा है। अस्पताल के मुताबिक मंत्री बातचीत कर रही हैं और उन पर उपचार का असर हो रहा है। इससे पहले राव ने एक अक्तूबर को मुख्यमंत्री की सेहत का हाल जानने के लिए अपोलो अस्पताल का दौरा किया था।

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु में कांग्रेस और DMK में क्या लफड़ा हो गया? UP का जिक्र, कर्ज की फिक्र ने बढ़ाया सियासी पारा

Avatar Fire and Ash Collection | जेम्स कैमरन की अवतार 3 ने दुनिया भर में 750 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया, भारत में भी दमदार प्रदर्शन

UP Police Bharti 2026: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का बदला नियम, निगेटिव मार्किंग समाप्त, जानिए क्या है नया अपडेट

Arbaaz Khan से तलाक पर मिली थी खूब आलोचना, पर खुद के फैसले पर कायम! Malaika Arora ने बताई जिंदगी की कड़वी सच्चाई