Tamil Nadu Issue: CM नीतीश से मिला BJP का विधानमंडल, मुख्यमंत्री ने दिया यह आश्वासन

By अंकित सिंह | Mar 03, 2023

तमिलनाडु को लेकर बिहार की राजनीति जबरदस्त तरीके से गर्म है। भाजपा पूरे मुद्दे को लगातार उठा रही है और इसकी जांच की मांग कर रही है। इन सब के बीच आज विधानसभा में तेजस्वी यादव और नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा के पीछे वार-पलटवार का दौर देखा गया। वहीं, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है और इस मुद्दे को लेकर अपनी बात रखी है। नीतीश कुमार ने पूरे मुद्दे को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है और कहा है कि इस मामले की जांच के लिए बिहार का एक प्रतिनिधिमंडल तमिलनाडु जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu में प्रवासियों पर हमले की खबरों को लेकर Bihar में राजनीतिक बयानबाजी शुरू

तमिलनाडु में कथित तौर पर बिहार के श्रमिकों पर हुए हमले पर ADG मुख्यालय जेएस गंगवार ने कहा कि तमिलनाडु पुलिस ने बताया कि जो वीडियो जारी किए गए हैं वो फर्जी हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस बिहार के लोगों से पता करने की कोशिश कर रही है कि कहीं कोई दिक्कत तो नहीं है। अब तक ऐसी कोई बात प्रकाश में नहीं आई है। इससे पहले नीतीश ने ट्वीट कर कहा था कि मुझे समाचार पत्रों के माध्यम से तमिलनाडु में काम कर रहे बिहार के मजदूरों पर हो रहे हमले की जानकारी मिली है। मैंने बिहार के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक को तमिलनाडु सरकार के अधिकारियों से बात कर वहां रह रहे बिहार के मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निदेश दिया है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump और शीर्ष Tech CEOs ने AI निगरानी के लिए स्वैच्छिक समझौते पर किए हस्ताक्षर

INDIA Alliance Meeting | चुनाव आयोग के खिलाफ रणनीति बनाने दिल्ली में जुटेगा इंडिया गठबंधन, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के प्रस्ताव पर होगी चर्चा

मुश्किल में पड़ते ही 108 एम्बुलेंस की तरह अजमल को बुलाते हैं हिमंत, Gaurav Gogoi का BJP-AIUDF के गुप्त गठबंधन पर करारा हमला

Asian Games 2026 | स्वर्णिम निशाना! भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने रचा इतिहास, विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए चीन को रौंदकर जीता गोल्ड