Tamil Nadu: एमके स्टालिन ने बिहार के सीएम से की बात, अफवाह फैलाने वालों को बताया देशद्रोही

By अंकित सिंह | Mar 04, 2023

तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों पर हमलों की खबरों के पीछे एमके स्टालिन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बात की है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हम लोग की अफवाहों को फैलाने वाले व्यक्ति भारत की अखंडता के खिलाफ काम कर रहे हैं। उन्होंने अफवाह फैलाने वाले लोगों को देशद्रोही बताया है और कहा है कि वह अपने भाइयों की रक्षा करेंगे। उन्होंने नीतीश कुमार को प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा का आश्वासन भी दिया है और साथ ही साथ कहा है कि इस तरह के दुर्भावनापूर्ण अभियान में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। इन सबके बीच बिहार का एक प्रतिनिधिमंडल तमिलनाडु पहुंचने वाला है। 

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu मामले को लेकप बिहार में सरकार बनाम विपक्ष, तेजस्वी बोले- अफवाह फैलाकर राज्यों के बीच झगड़ा कराती है भाजपा

इससे पहेल दोनों सदनों के भाजपा सदस्यों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा था, ‘‘मुख्यमंत्री ने हमारे प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की है कि एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल कल तमिलनाडु का दौरा करेगा। सिन्हा ने सदन की एक समिति को तमिलनाडु भेजने की अपनी मांग को ठुकराए जाने के लिए तेजस्वी और बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी की आलोचना की थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को कुछ अधिकारियों को उस राज्य में भेजने के लिए भी तलब किया। 

प्रमुख खबरें

मुश्किल में पड़ते ही 108 एम्बुलेंस की तरह अजमल को बुलाते हैं हिमंत, Gaurav Gogoi का BJP-AIUDF के गुप्त गठबंधन पर करारा हमला

Asian Games 2026 | स्वर्णिम निशाना! भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने रचा इतिहास, विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए चीन को रौंदकर जीता गोल्ड

Jammu and Kashmir Encounter | सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी! बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष आतंकवादी मूसा ढेर

Delhi Pollution: प्रदूषण की रियल टाइम निगरानी और 30 EV रोड स्वीपर खरीदेगी दिल्ली सरकार