तमिलनाडु के सांसद ने भारतीय नौसेना को बताया लंगड़ा बत्तख, कहा- श्रीलंकाई अधिकारियों संग है मिलीभगत

By अभिनय आकाश | Mar 20, 2025

तमिलनाडु की क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एमडीएमके) के एक राज्यसभा सांसद ने शून्यकाल के दौरान भारतीय नौसेना की कड़ी आलोचना की। पार्टी नेता वाइको ने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा तमिलनाडु के मछुआरों को लगातार परेशान किए जाने पर चिंता जताते हुए नौसेना को लंगड़ा बत्तख करार दिया। वाइको ने भारत सरकार पर निष्क्रियता का आरोप लगाया और आरोप लगाया कि भारतीय नौसेना श्रीलंकाई अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री स्टालिन का हिन्दी विरोध और भ्रष्टाचार पर चुप्पी

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि श्रीलंकाई नौसेना द्वारा तमिलनाडु के मछुआरों पर हमला किए बिना कोई दिन नहीं गुजरता और भारतीय नौसेना पर इन घटनाओं में श्रीलंका का सहयोग करने का आरोप लगाया। वाइको ने कहा कि हम भी भारत सरकार के करदाता हैं। क्या तमिल मछुआरे अनाथ हैं? हमारे वित्त मंत्री, विदेश मंत्री हमारे प्रधानमंत्री के श्रीलंका जाने का उद्देश्य क्या है? कोई दिन बिना हमले के नहीं गुजरता। रामेश्वरम के हजारों लोग भारत सरकार से न्याय की मांग कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक 171 विकेट लेकर बनीं शीर्ष गेंदबाज

निकाय चुनाव जीतने के लिए केवल परिसीमन पर निर्भर है भाजपा: टीकाराम जूली

आईसीसी ने श्रीलंका से वापस लिया 2027 महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी का अधिकार

नेपाल-चीन सीमा पर बाढ़ और भूस्खलन में फंसे महाराष्ट्र के 43 तीर्थयात्री सुरक्षित लौटे