नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न का आरोपी तमिलनाडु का पादरी केरल से पकड़ा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2025

तमिलनाडु में पिछले वर्ष दो नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 37 वर्षीय एक पादरी को केरल से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई- से कहा, उसे पॉक्सो अधिनियम (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) के तहत गिरफ्तार किया गया है। वह केरल में था। पुलिस के अनुसार, पिछले वर्ष अपने आवास पर आयोजित एक समारोह में उसने दो लड़कियों का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया।

उन्होंने बताया कि हालांकि यह घटना तब प्रकाश में नहीं आई थी लेकिन पीड़िताओं के परिवार के एक सदस्य को हाल में इसकी जानकारी मिली जिसके बाद उसने पुलिस को इसकी सूचना दी।

प्रमुख खबरें

Welcome To The Jungle Review: थिएटर में ठहाके लगाने पर मजबूर करती है अहमद खान द्वारा डायरेक्टेड अक्षय कुमार स्टारर यह फिल्म

Muharram 2026: Ashura पर याद की जाती है Karbala की जंग, जानिए Imam Hussain के बलिदान की पूरी History

Prabhasakshi NewsRoom: जुबानी जंग के बीच तीसरे देश में India और Pakistan ने की गुप्त बातचीत

रिश्तों पर Samantha Ruth Prabhu का बड़ा बयान, Fans बोले- Sobhita को मिला करारा जवाब!