Tamil Nadu: फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने की गोलीबारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2023

थूथुकडी। पुलिस कर्मियों ने हत्या के एक मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी पर उस समय गोली चलाई जब उसने पुलिस वालों पर हमला किया। आरोपी को रविवार को यहां गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हाल ही में एक वकील की हत्या के मुख्य आरोपी के तमिलनाडु में एक जगह छिपे होने की गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस कर्मियों की एक विशेष टीम ने तलाशी शुरू की। उन्होंने बताया कि जब टीम ने उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की तो आरोपी जयप्रकाश ने दो पुलिसकर्मियों (एक उप-निरीक्षक और एक कांस्टेबल) के साथ मारपीट की और वहां से भागने की कोशिश की।

इसे भी पढ़ें: PM Modi ने आईआईटी धारवाड़ के स्थाई परिसर का उद्घाटन किया

थूथुकुडी जिले के पुलिस अधीक्षक एल बालाजी सरवनन ने यहां संवाददाताओं को बताया कि पुलिस दल ने गोलियां चलाईं और उसे काबू में कर लिया तथा उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के पैर में चोट आई हैं। दोनों पुलिस कर्मियों और जयप्रकाश का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

प्रमुख खबरें

कर्नाटक में सूखे से निपटने को G Parameshwara ने केंद्र से मांगी 22,400 करोड़ की मदद

Delhi आने वाले असम के नागरिकों को मिलेगी सुविधा, Dwarka में खुला नया Assam House

Bangladesh Court ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर अंतरिम रोक लगाने को कहा

Bisleri का पानी असुरक्षित मिलने पर FSSAI सख्त, अन्य Water Brands की जांच शुरू