Tamil Nadu rain: चेन्नई में बारिश नहीं ले रही थमने का नाम, हर तरफ जल प्रलय

By रितिका कमठान | Nov 26, 2024

चेन्नई में इन दिनों बारिश लगातार बरस रही है। तमिलनाडु के चेन्नई में कुछ जिलों के लिए रेड अलर्ट भी मौसम विभाग ने जारी किया है। चेन्नई मौसम विभाग (आरएमसी) द्वारा जारी अलर्ट में कहा गया कि गहरे दबाव के कारण तटीय और डेल्टा जिलों में अगले पांच दिनों में भारी वर्षा होने की संभावना है। क्षेत्रीय मौसम विभाग ने मयिलादुथुराई, कराईकल, तिरुवरुर और नागपट्टिनम के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। कई अन्य जिले ऑरेंज अलर्ट पर हैं।

 

दबाव के कारण रामनाथपुरम, तिरुचिरापल्ली, पेरम्बलुर, कल्लाकुरिची और चेंगलपट्टू जिलों के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, अरियालुर, तिरुवरुर, नागपट्टिनम, तंजावुर, पुदुक्कोट्टई, विल्लुपुरम, पुडुचेरी, शिवगंगा, चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर, रानीपेट और तिरुवन्नामलाई जिलों में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में भी भारी बारिश होने की संभावना है। मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे समुद्र में उथल-पुथल के कारण इस अवधि के दौरान तटों पर लौट आएं और बाहर न निकलें। आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि 30 नवंबर तक दबाव कम हो जाएगा, जिससे राज्य में समग्र रूप से येलो अलर्ट जारी रहेगा।

तमिलनाडु में 21 नवंबर से ही भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण रिहायशी इलाकों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। थूथुकुडी में राजगोपाल नगर, पुष्पा नगर, राजू नगर, पोस्टल टेलीग्राम कॉलोनी और शहर के अन्य इलाकों में भी भारी जलभराव की स्थिति है।

इस महीने की शुरुआत में उदयनिधि स्टालिन ने लोगों को बारिश के लिए सरकार की तैयारियों का आश्वासन देते हुए कहा था, "अक्टूबर में बारिश के प्रभाव के अध्ययन के आधार पर, हमने मोटर पंप और स्वयंसेवकों की संख्या बढ़ा दी है। हमारे पास 1194 मोटर पंप, 152 सुपर सकर मशीनें हैं। अक्टूबर की तुलना में मोटर और मशीनों की नियुक्ति में 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। तमिलनाडु सरकार बारिश के लिए पूरी तरह तैयार है।"

प्रमुख खबरें

Goa Cabinet: नए मंत्री Sankalp Amonkar को मिला कृषि और नागरिक आपूर्ति मंत्रालय

देश के सामने चुनौती आने पर एकजुटता आडवाणी से सीखे विपक्ष: नितिन नवीन

सपा और Congress अयोध्या को बदनाम करने में जुटीं, योगी बोले- खत्म हो जाएगी सियासत

शतरंज: Anuj Shrivatri ने फिलीपींस में जीती चैंपियनशिप, बने भारत के 100वें Grandmaster