Tamil Nadu: डीएमके और बीजेपी के साथ गठबंधन से इनकार, विजय चंद्रशेखर होंगे टीवीके के सीएम फेस

By अंकित सिंह | Jul 04, 2025

अभिनेता से नेता बने जोसेफ विजय चंद्रशेखर तमिलनाडु चुनाव के लिए तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे। उनकी पार्टी ने शुक्रवार को घोषणा की। विजय चंद्रशेखर को थलपति विजय के नाम से जाना जाता है। टीवीके ने पार्टी की कार्यकारी समिति की बैठक में एक विशेष प्रस्ताव पारित किया, जिसमें इसके संस्थापक विजय को पार्टी के सीएम उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Maharashtra में गर्माती Peshwa Politics के बीच अमित शाह ने Peshwa Bajirao Statue का अनावरण किया

भाजपा पर हमला करते हुए विजय ने आरोप लगाया कि केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी सस्ती राजनीति और राजनीतिक लाभ के लिए लोगों को सांप्रदायिक आधार पर बांटने का प्रयास कर रही है। अभिनेता ने कहा कि उनकी शरारती हरकतें अन्यत्र काम कर सकती हैं, लेकिन तमिलनाडु में नहीं। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु एक ऐसी भूमि है, जहां सामाजिक न्याय, सद्भाव और भाईचारा गहराई से निहित है। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा, "पेरियार, अन्ना और राज्य के अन्य दिग्गजों का अपमान करके भाजपा यहां सफल नहीं होगी।" टीवीके महासचिव एन आनंद ने बताया कि विजय सितंबर से राज्यव्यापी दौरे पर जाएंगे। 

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार