तमिलनाडु में कोरोना से दो और लोगों की मौत, मृतक संख्या पांच हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2020

चेन्नई। तमिलनाडु में कोविड-19 से रविवार को दो और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस संक्रामक रोग से राज्य में मरने वाले लोगों की संख्या पांच हो गई है। सरकार ने एक विज्ञप्ति में बताया कि शहर के 60 वर्षीय व्यक्ति और दक्षिण तमिलनाडु में रामनाथपुरम के 71 वर्षीय व्यक्ति की यहां सरकारी स्टेनली मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। इसमें बताया गया कि शहर के निवासी को बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और रविवार तड़के उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञप्ति के अनुसार, 71 वर्षीय व्यक्ति की बृहस्पतिवार को मौत हो गई थी और रविवार को उसकी जांच रिपोर्ट में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। राज्य में शनिवार को भी कोरोना वायरस के दो मरीजों की मौत हो गई थी। राज्य में संक्रमण से पहली मौत मदुरै में पिछले महीने 54 वर्षीय शख्स की हुई थी।

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya Suffers Fresh Injury | टीम इंडिया को बड़ा झटका! हार्दिक पंड्या फिर चोटिल, न्यूजीलैंड दौरे से बाहर,

Odisha Heavy Rain: गहरे दबाव से भारी बारिश, 14500 लोग राहत केंद्रों में भेजे गए

Ganesh visarjan Mumbai | जयकारों, ढोल-ताशों और अश्रुपूरित आंखों से बप्पा को विदाई, अंतिम दिन 16,000 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन

जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ें: CR Patil ने कहा- IIWW की तकनीकें जमीन पर उतारना जरूरी