तमिलनाडु में 19 जनवरी से खुलेंगे 10वीं-12वीं क्लास के लिए स्कूल, कोरोना नियमों का करना होगा सख्त पालन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2021

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने मंगलवार को यहां घोषणा की कि 19 जनवरी से दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल फिर से खुल जाएंगे और प्रत्येक कक्षा में 25 से अधिक छात्र नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि यह कदम छात्रों के हितों को ध्यान में रखकर लिया जा रहा है (जो मार्च-अप्रैल के दौरान कई सरकारी परीक्षाओं में बैठने वाले हैं) और उन्हें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले विटामिन और जिंक के टैबलेट प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्कूलों को सरकार के मानक संचालन प्रक्रिया का पालन कर केवल इन दो कक्षाओं के संचालन की अनुमति दी जाती है।

प्रमुख खबरें

Litton Das की Australia टेस्ट में वापसी, Bangladesh क्रिकेट का बड़ा दांव

PoK पर ऐसा क्या बोले पाकिस्तानी? घसीटकर ले गई शहबाज की पुलिस

Glasgow से CWG 2030 की मेजबानी का बिगुल बजेगा, अहमदाबाद को मिलेगा औपचारिक न्योता!

Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकत