तमिलनाडु: Dharapuram विधानसभा उपचुनाव में उतरेगा Toddy Movement, ताड़ी से प्रतिबंध हटाने की मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 13, 2026

तमिलनाडु ‘टोडी मूवमेंट’ संगठन के समन्वयक सी. नल्लासामी ने रविवार को कहा कि संगठन कावेरी जल अधिकारों और टोडी (ताड़, खजूर या नारियल के पेड़ों के रस से बनने वाला एक पारंपरिक और प्राकृतिक नशीला पेय) को कानूनी मान्यता दिलाने के अभियान को आगे बढ़ाने के लिए धारापुरम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में अपना उम्मीदवार उतारेगा। नल्लासामी ने कहा कि यह संगठन पूरे विधानसभा क्षेत्र में जमीनी स्तर पर जोरदार अभियान चलाएगा। उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘आगामी उपचुनाव में हम धारापुरम निर्वाचन क्षेत्र से कावेरी जल अधिकारों की बहाली और टोडी को कानूनी मान्यता दिलाने की नीतियों का समर्थन करने वाले उम्मीदवार को मैदान में उतारेंगे।’’ टोडी पर दशकों से लगी पाबंदी का मुद्दा उठाते हुए नल्लासामी ने अपनी खुली चुनौती दोहराई और कहा कि अगर किसी ने भी यह साबित कर दिया कि यह पाबंदी सही है तो उसे 10 करोड़ रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।

सत्तारूढ़ प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए उन्होंने कहा: ‘‘या तो वह टोडी पर प्रतिबंध हटाने की घोषणा करें या मुख्यमंत्री का पद छोड़ दें।

प्रमुख खबरें

NIIT Learning Systems ने अमेरिकी कंपनी Blue Water Learning को 167 करोड़ रुपये में खरीदा

Jamia Millia Islamia ने छात्र संघ संविधान को दी मंजूरी, 15 मई तय की समयसीमा

UP MLC Election: 11 सीटों के नतीजे घोषित, BJP ने 6 और SP ने 5 पर दर्ज की जीत

Arunachal Pradesh सीमा पर हालात सामान्य, Pema Khandu बोले- सेना कर रही मजबूत सुरक्षा