तमिलनाडु और बिहार के कबड्डी मैच में मचा जमकर बवाल, आपस में भिड़ गए खिलाड़ी और चलीं कुर्सियां- Video

By Kusum | Jan 25, 2025

पंजाब के बठिंडा में शुक्रवार को आयोजित नॉर्थ जोनल इंटर यूनिवर्सिटी और ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी चैंपियनशिप 2024-25 में बड़ा विवाद हो गया। तमिलनाडु और बिहार की महिला कबड्डी खिलाड़ियों के बीच विवाद तब शुरू हुआ जब तमिलनाडु की टीम ने बिहार की दरभंगा यूनिवर्सिटी टीम पर बेईमानी से हमला कनरे का आरोप लगाया। 

दरभंगा यूनिवर्सिटी के सपोर्टर भी विवाद में कूद पड़े और मारपीट को बढ़ा दिया। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। जिसमें दोनों टीमों के सपोर्टर एक-दूसरे पर कुर्सियां और टेबल फेंकते नजर आए। वीडियो में कुछ पुरुष भी दिखे, जिनके बारे में ये स्पष्ट नहीं हो सका कि वे अधिकारी थे या दर्शक। 

तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री और खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि खिलाड़ियों को मामूली खरोंचें आई हैं। उन्होंने ये भी कहा कि मैच के दौरान अंकों को लेकर विवाद हुआ था। स्टालिन ने कहा कि, ये एक छोटी सी घटना थी, अब सब कुछ नियंत्रण में है। खिलाड़ियों को फर्स्ट एड दिया गया है और वे दिल्ली में रहेंगे। जल्द ही वे चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। 

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया का घरेलू सीजन का फुल शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों के खिलाफ 17 शहरों में 22 मुकाबले

Hair Care: अब Chemical Free तरीके से पाएं काले बाल, ये देसी नुस्खा रोकेगा Hair Fall, बढ़ाएगा ग्रोथ

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें