तमिलनाडु : महिला कामगारों ने किया प्रदर्शन, महत्वपूर्ण राजमार्ग को बाधित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2021

चेन्नई। स्मार्ट फोन का पुर्जा बनाने वाली एक कंपनी की ओर से कथित तौर पर संचालित केंद्र में भोजन करने और करीब 100 महिला कर्मियों के खाद्य विषाक्त के शिकार होने के बाद दो कर्मचारियों की मौत की अफवाह फैल गई जिसके बाद बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों ने अचानक प्रदर्शन कर व्यस्त चेन्नई-बेंगलुरु राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया, जिसके कारण शनिवार को यातायात बाधित हो गया। महिला कर्मचारियों के प्रदर्शन की वजह से ट्रक सहित कई वाहन फंस गए और भारी जाम लग गया। कर्मचारियों का प्रदर्शन शुक्रवार देर रात शुरू हुआ और अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद करीब 12 घंटे बाद समाप्त हुआ।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 27 दिसंबर को होगा भव्य स्वागत, 1 लाख कार्यकर्ता लेंगे भाग : कश्यप

पुलिस ने कहा कि जैसे ही कर्मचारियों के बीच यह अफवाह फैली कि कम से कम दो प्रभावित कर्मचारियों की मौत हो गई है, सबने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। श्रमिकों ने सुंगुवरचतिराम के पास चेन्नई-बेंगलुरु राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया और प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ने के साथ ही पुलिस अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। कांचीपुरम की जिला अधिकारी एम आरती और पुलिस अधीक्षक एम सुधाकर ने आंदोलनकारियों के साथ बातचीत की और उन्हें आश्वासन दिया कि कर्मचारी सुरक्षित हैं, जिसके बाद विरोध को वापस ले लिया गया।

आरती ने प्रदर्शनकारियों के बीच खड़ी होकर उन महिला कर्मचारियों को वीडियो कॉल किया जिनके बारे में अफवाह थी कि वे गंभीर हैं और प्रदर्शनकारियों से उनसे बात करने का अनुरोध किया। उन्होंने दोबाराप्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि सभी सुरक्षित और स्वस्थ हैं। जिलाधिकारी ने संवाददाताओं से कहा कि कर्मचारियों द्वारा इस्तेमाल की जा रही सुविधा की बेहतर निगरानी और निरीक्षण के लिए समिति बनाई जाएगी। कंपनी ने अब तक इस मामले पर टिप्पणी नहीं की है और न ही यह आकलन किया है कि प्रदर्शन से कोई नुकसान हुआ है या नहीं। विरोध प्रदर्शन के चलते कांचीपुरम से गुजरने वालो राजमार्ग पर करीब 12 घंटे तक वाहन फंसे रहे।

प्रमुख खबरें

Cyclone Arnab से Andhra Pradesh में कोई जनहानि नहीं, सीएम चंद्रबाबू नायडू ने दिए बहाली के निर्देश

Mumbai International Airport: नेटवर्क ठप होने से मची अराथफरी, 300 से अधिक उड़ानें प्रभावित, मैनुअल प्रक्रिया से कराया गया ‘चेक-इन’

Sudan के Nyala में बाजार पर सेना का Drone हमला, 100 से ज्यादा लोगों की मौत

नांदेड़ में किसान की संदिग्ध मौत पर SIT गठित, 4 आरोपी गिरफ्तार