तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 35 प्रतिशत बढ़कर 412 करोड़ रुपये हुआ

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 27, 2026

नयी दिल्ली, 27 जुलाई निजी क्षेत्र के तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक (टीएमबी) का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 35 प्रतिशत बढ़कर 412 करोड़ रुपये हो गया। बैंक की मुख्य आय में वृद्धि से उसका लाभ बढ़ा है। बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही में 305 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

तिमाही नतीजों के बाद मीडिया से बातचीत में तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एमडी एवं सीईओ) सली सुकुमारन नायर ने कहा कि बैंक प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) से जमा जुटाने के लिए विदेश में एक प्रतिनिधि कार्यालय खोलने की संभावना तलाश रहा है। उन्होंने कहा कि बैंक सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अवसंरचना और मोबाइल ऐप समेत अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर 280 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके अलावा, बैंक तमिलनाडु, महाराष्ट्र और गुजरात में अपनी उपस्थिति का विस्तार करेगा।

बैंक की परिसंपत्ति की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। जून तिमाही के अंत में उसका सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) अनुपात घटकर कुल अग्रिम का 0.69 प्रतिशत रह गया, जो एक साल पहले 1.22 प्रतिशत था। इसी तरह, शुद्ध एनपीए यानी फंसे हुए कर्ज का अनुपात 0.17 प्रतिशत रहा, जो एक साल पहले 0.33 प्रतिशत था।

प्रमुख खबरें

Bijapur Eklavya School में 14 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी शिक्षक पर POCSO केस

9/11 Anniversary पर Iran का US पर बड़ा हमला, Hegseth की टिप्पणियों को बताया गैर-कानूनी युद्ध का बहाना

Maharashtra: Devendra Fadnavis से मिले Prince Rahim Aga Khan, विकास परियोजनाओं में सहयोग पर बनी सहमति

PM Modi और President Tokayev ने Strategic Partnership को दिया नया आयाम, द्विपक्षीय संबंधों पर जताई संतुष्टि