मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर टैंकर पुल से नीचे खाड़ी में गिरा, चालक की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2025

मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर सोमवार को एक तेज रफ्तार टैंकर पुल की सुरक्षा रेलिंग को तोड़ते हुए खाड़ी में गिर गया, जिसमें चालक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि भारी वाहन पुल की लोहे की सुरक्षा रेलिंग को तोड़ते हुएखाड़ी में जा गिरा। उन्होंने बताया कि हादसे के चलते घोड़बंदर रोड पर लंबा जाम लग गया। अधिकारी ने बताया कि क्रेन की मदद से टैंकर को बाहर निकालने के लिए अभियान चलाया गया।

अधिकारी ने कहा कि चालक का शव बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसे के समय क्या वाहन में कोई सहायक भी मौजूद था।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद