टंट्या भील अध्ययन केंद्र होगा विकसित, एक करोड़ की लागत से नए भवन का होगा निर्माण

By दिनेश शुक्ल | Dec 02, 2020

खंडवा। मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल का एकमात्र कोचिंग संस्थान टंट्या भील अध्ययन केंद्र, जो देश सेवा और जज्बे के लिए जाना जाता है। पिछले 6 वर्षों से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवा रहा है। वही अब इसे और विकसित करने के उद्देश्य से इसका भूमि पूजन का कार्यक्रम 05 दिसंबर 2020 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय के पीछे इंदिरा चौक खंडवा में पर रखा गया है। टंट्या भील अध्ययन केंद्र की स्थापना 4 दिसंबर 2014 को पंधाना विधायक राम दांगोरे ने की थी। अभी इस संस्थान में लगभग 125 से ज्यादा विद्यार्थियों का शासकीय सेवा में चयन हो चुका है। टंट्या भील अध्ययन केंद्र के द्वारा विद्यार्थियों को सेना और पुलिस की भर्ती के लिए शारीरिक प्रशिक्षण भी दिया जाता है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के आगर-मालवा में 5 लोग नाले में डूबे, चार शव बरामद एक की तलाश जारी

संस्थान के संस्थापक और पंधाना विधायक राम दांगोरे ने बताया की समस्त विद्यार्थियों और समिति की इच्छा थी कि हमारा अपना भवन बने। पिछले 6 वर्षों से हम किराये के भवन से संस्था को संचालित कर रहे थे। यह भवन हमारे यहां से शासकीय सेवा में कार्यरत विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और जन सहयोग से निर्मित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 6 वर्षों तक अध्ययन केंद्र ने किसी भी शासकीय या अन्य कोई आर्थिक सहायता का लाभ नहीं लिया है। 4 दिसंबर को सुबह 8 बजे टंट्या मामा के बलिदान दिवस के अवसर पर पूजन हवन किया जाएगा और 5 दिसंबर को जन प्रतिनिधियों अधिकारियों के साथ इसका भूमि पूजन किया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें