तनुश्री दत्ता कर रही हैं बॉलीवुड में कमबैक, स्लिम फिगर वाली तस्वीर पोस्ट की

By रेनू तिवारी | Nov 10, 2020

2018 में आशिक बनाया एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने अपने सह-अभिनेता नाना पाटेकर पर शूटिंग के दौरान उत्पीड़न का आरोप लगाया था। तनु के इस आरोप के बाद पूरे भारत में मीटू अभियान चलाया गया जिसके बाद कई लोगों के शरीफ चहरों से नकाप हट गया था। कहा जाता है कि 2008 में हुई इस घटना के तुरंत बाद, तनुश्री अमेरिका चली गईं और बॉलीवुड से अनिश्चितकालीन के लिए ब्रेक ले लिया। 2008 के बाद अब  तनुश्री दत्ता एक बार फिर से बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं।

एक लंबी, शक्तिशाली इंस्टाग्राम पोस्ट में, तनुश्री ने अपनी वापसी की घोषणा की है। उन्होंने खुलासा किया कि भले ही उनके कुछ बहुत बुरे इंसानों के कारण उन्होंने अपने रास्ते बदल दिए थे लेकिन वह अपने आप को एक बार फिर अभिनय करियर और अपने रचनात्मक पक्ष को एक और मौका देना चाहती है। यही कारण है कि वह बॉलीवुड को एक और शॉट दे रही है।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण ने पूरे किए 13 साल, सोशल मीडिया पर बदला अपना नाम  

तनुश्री ने खुद को तैयार करने के लिए अपने वजन घटाने की यात्रा शुरू कर दी है। हाल ही में शेयर की गयी तस्वीर में  तनुश्री को काफी पतला देखा जा सकता है। उत्पीड़कों के खिलाफ लड़ाई से सब कुछ संबोधित करते हुए एक लंबे नोट के साथ खुद की एक तस्वीर साझा की। उन्होंने यह कहकर शुरुआत की कि कैसे उन्होंने अमेरिकी सरकार के साथ एक प्रतिष्ठित नौकरी नहीं की, ताकि वह बॉलीवुड को एक और शॉट दे सकें।

 

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट