एक साल में तनुश्री दत्ता ने कम किया अपना आधे से ज्यादा वजन, आशिक बनाया अवतार में हुई वापसी

By रेनू तिवारी | Mar 12, 2021

एक समय था जब फिल्म आशिक बनाया आपने के टाइटल ट्रैक सॉन्ग को रिकॉर्ड तोड़ पसंद किया गया था। गाने में इमरान हाशमी और तनुश्री दत्ता की रोमांटिक केमिस्ट्री ने रातों रात तनुश्री दत्ता को सुपरस्टार बना दिया था। गाने को लोग काफी चाव से देखते थे। 2005 में ये गाना उस समय का सबसे बोल्ड गाना था। इस फिल्म में तनुश्री दत्ता को फिल्मफेयर बेस्क डेब्यू एक्ट्रेस के लिए नोमिनेट भी किया था। इसके बाद तनुश्री दत्ता को फिल्म चॉकलेट, भागमभाग, 36 चाइना टाउन जैसी फिल्मों में देखा गया। 5 साल काम करने के बाद 2010 में फिल्म अपार्टमेंट में उन्हें आखिरी बार देखा गया। फिल्म के बाद वह बॉलीवुड से गायब हो गयी। विदेश जाकर उन्होंने अपना घर बसा दिया। लेकिन 2018 में एक बाद फिर तनुश्री मुंबई लौटी। इस बार उनके फैंस उन्हें देखकर काफी ज्यादा हैरान थे। 

इसे भी पढ़ें: मुश्किल में पूजा भट्ट की वेब सीरीज बॉम्बे बेगम, नेटफ्लिक्स पर रोकी जाएगी स्ट्रीमिंग 

तनुश्री दत्ता की ताजा तस्वीरों के आधार पर एक्ट्रेस को आप एक बार फिर हॉट अवतार में देख सकते हैं।  तनुश्री दत्ता ने अपना बढ़ा हुआ वजर काफी कम कर दिय़ा है। एक्ट्रेस ने काफी अपना लुक भी चेंज किया है। बदले हुए लुक में  तनुश्री दत्ता को उनके पुराने अवतार में देखा जा सकता है। आशिक बनाया लुक में आप एक बार फिर  तनुश्री को देख सकते हैं। 

तनुश्री दत्ता 2004 में 20 साल की उम्र में फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स के खिताब की प्राप्तकर्ता थीं। उसी वर्ष मिस यूनिवर्स सौंदर्य प्रतियोगिता में वह शीर्ष दस फाइनलिस्टों में शामिल थीं। सितंबर 2018 में, कई वर्षों तक बॉलीवुड से बाहर रहने के बाद, दत्ता ने जूम टीवी को एक साक्षात्कार दिया, जिसमें उन्होंने नाना पाटेकर पर 2009 की फिल्म हॉर्न 'ओके' प्लज़न्स के सेट पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।  इस घोषणा को भारत में "मी टू" आंदोलन के उत्प्रेरक के रूप में देखा गया था।  

View this post on Instagram

A post shared by Tanushree Dutta (@iamtanushreeduttaofficial)

प्रमुख खबरें

वन्देमातरम् को लेकर संग्राम क्यों? क्या कांग्रेस जिन्ना के मार्ग पर जा रही है?

Bhojshala विवाद: अदालत के आदेश के उल्लंघन का आरोप, हिंदू संगठनों ने किया Dhar बंद

अंतरिक्ष में भारत की निजी शक्ति एवं वैज्ञानिक सामर्थ्य की उड़ान

Uttarakhand बना देश का पहला राज्य, CM Dhami ने सेवा पूरी कर लौटे अग्निवीरों के लिए Agniveer Employment Cell का किया ऐलान