Korea Masters: Tanvi Sharma ने दर्ज की जीत, किदांबी श्रीकांत पहले ही दौर में बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 06, 2026

ताइपे ओपन चैंपियन तन्वी शर्मा ने कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करते हुए बुधवार को दूसरे दौर में जगह बना ली, लेकिन पुरुष एकल में विश्व चैंपियनशिप के पूर्व रजत पदक विजेता किदांबी श्रीकांत को पहले ही दौर में हारकर बाहर होना पड़ा जिससे भारतीय खिलाड़ियों के लिए यह दिन मिलाजुला रहा। तीसरी वरीयता प्राप्त तन्वी ने चीन की युआन एन क्वी को सीधे गेम में 21-16, 21-15 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। तन्वी ने हाल ही में ताइपे ओपन में अपना पहला बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब जीता था।

इसे भी पढ़ें: South Korea में भीषण गर्मी का प्रहार, 42.5°C के बीच Emergency Warning जारी, PM Han Duck-soo ने दिए कड़े निर्देश

आठवीं वरीयता प्राप्त अनमोल खरब ने भी पहला गेम गंवाने के बाद हांगकांग की लो सिन यान हैप्पी को 16-21, 21-17, 21-12 से शिकस्त दी। अश्मिता चालिहा ने जापान की रिको हिरामोटो को 22-20, 21-18 से हराया, जबकि श्रियांशी वालिशेट्टी ने चीनी ताइपे की पाई यू पो को 21-15, 21-14 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। तान्या हेमंत और आकर्षि कश्यप को हार का सामना करना पड़ा।

तान्या जापान की शीर्ष वरीयता प्राप्त हिना अकेची से 16-21, 20-22 से हारीं, जबकि आकर्षि कोरिया की किम मिन जी से तीन गेम के मुकाबले में 22-20, 21-23, 3-21 से पराजित हुईं। पुरुष एकल में तीसरी वरीयता प्राप्त किदांबी श्रीकांत को इजरायल के डेनियल डुबोवेंको ने कड़े मुकाबले में 20-22, 21-14, 12-21 से हराया। श्रीकांत की हार के साथ भारतीय पुरुष एकल खिलाड़ियों के लिए दिन निराशाजनक रहा।

इसे भी पढ़ें: Tanvi Sharma ने ताइपे ओपन में जीता पहला बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 खिताब

किरण जॉर्ज, मिथुन मंजूनाथ, तरुण मन्नेपल्ली और रौनक चौहान भी पहले दौर में ही बाहर हो गए। किरण कोरिया के पार्क सांग योंग से 15-21, 9-21 से हारे, जबकि मिथुन को चीन के झू शुआन चेन के खिलाफ 11-21, 9-21 से शिकस्त मिली। तरुण ने संघर्ष किया, लेकिन कोरिया के यू ताए बिन से 13-21, 21-12, 19-21 से हार गए।

इसे भी पढ़ें: कोरियाई दिग्गज Lee Yong Dae का रिकॉर्ड तोड़कर Tanvi Sharma ने जीता Taipei Open Super 300 खिताब

रौनक को भी कोरिया के चौथी वरीयता प्राप्त जियोन ह्योक जिन ने 21-23, 19-21 से मात दी। सनीथ दयानंद को जापान के शीर्ष वरीय और विश्व नंबर-21 युदाई ओकिमोटो के खिलाफ चोट के कारण मैच बीच में छोड़ना पड़ा। युगल वर्ग में छठी वरीयता प्राप्त इशान भटनागर और श्रुति मिश्रा की मिश्रित जोड़ी ने हमवतन सात्विक रेड्डी कनापुरम और राधिका शर्मा को 20-22, 21-10, 21-15 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।

महिला युगल में सोनाली सिंह और ऋतिका ठाकेर ने कोरिया की बांग जी सुन और ह्यून जी जांग को 13-21, 21-15, 21-12 से हराया। अन्य भारतीय युगल जोड़ियों को हालांकि हार का सामना करना पड़ा। मिश्रित युगल में ध्रुव रावत और मनीषा के तो वहीं पुरुष युगल में भार्गव राम अरिगेला और विश्व तेज गोब्बुरु का अभियान हार के साथ समाप्त हो गया।

प्रमुख खबरें

UP Assembly Election 2027: BJP को रोकने के लिए AIMIM चीफ Owaisi ने विपक्षी दलों से मांगा साथ

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक का ड्राफ्ट नियम, कर्मचारी यूनियन ने जताया विरोध

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप