Commonwealth Games: Gold Medal की बारिश! Priya, Sakshi ने India के लिए जीते Boxing Gold, बेटियों का कमाल

राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक जीते, जिसमें प्रिया घांघस, साक्षी चौधरी, प्रीति पवार और जैसमीन लंबोरिया शामिल हैं। प्रिया ने कनाडा की मैरी-बाथौल को स्प्लिट फैसले से हराकर देश के लिए एक और गोल्ड मेडल जीता। यह ऐतिहासिक प्रदर्शन भारत की खेल शक्ति और अंतरराष्ट्रीय मंच पर खिलाड़ियों के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।
प्रिया ने महिलाओं के 60 किग्रा वर्ग के रोमांचक फ़ाइनल में कनाडा की मैरी-बाथौल अल-अहमदीह को 4-1 के स्प्लिट फ़ैसले से हराकर गोल्ड मेडल जीता। पहले राउंड में पिछड़ने के बाद, भारतीय बॉक्सर ने शानदार वापसी करते हुए दूसरे राउंड में बढ़त बनाई और फिर फ़ाइनल राउंड में भी संयम के साथ खेलते हुए कड़ी टक्कर के बाद जीत हासिल की और भारत के लिए बॉक्सिंग में एक और गोल्ड मेडल जीता। साक्षी चौधरी के बाद, उनकी कज़िन प्रिया घांघस भारत के लिए एक और गोल्ड मेडल लेकर आईं। इस खेल में अब भारत के नाम चार गोल्ड मेडल हो गए हैं।
यह मुकाबला आसान नहीं था और आखिर में फैसला 'स्प्लिट डिसीजन' से हुआ। तीसरे राउंड में प्रिया ने आक्रामक शुरुआत की; दोनों ही खिलाड़ी एक-दूसरे पर मुक्के बरसा रही थीं क्योंकि उन्हें पता था कि यही राउंड निर्णायक है। पहला राउंड हारने के बाद प्रिया ने ज़्यादा सोच-समझकर खेलना शुरू किया और तीसरे राउंड में यह साफ़ तौर पर दिखाई दिया। उन्नति शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका की स्काइ नोएस्टर को इप्पोन से हराकर ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की 63 किलो जूडो स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
भारतीय मुक्केबाज जैसमीन लंबोरिया, प्रीति पवार और साक्षी चौधरी ने शनिवार को राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने वजन वर्गों में स्वर्ण पदक जीते जबकि पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग में जादूमणि सिंह को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। प्रीति ने महिलाओं के 54 किग्रा फाइनल में कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद मौजूदा विश्व चैंपियन जैसमीन ने भी महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग में उत्तरी आयरलैंड की गत चैंपियन माइकेला वॉल्श को 5-0 के समान अंतर से मात देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
साक्षी ने फिर महिलाओं के 51 किग्रा फाइनल में इंग्लैंड की रूबी वाइट को 5-0 से हराकर दिन में भारत को मुक्केबाजी का तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया। भारत के दिन के तीसरे मुकाबले में जादूमणि सिंह को ऑस्ट्रेलिया के जाई डिक्सन के खिलाफ कड़े संघर्ष के बाद 0-5 से हार का सामना करना पड़ा और उन्हें रजत पदक मिला। लंबे कद के ऑस्ट्रेलियाई प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ शुरुआत में संघर्ष करने के बाद जादूमणि ने शानदार वापसी करते हुए पहला राउंड 3-2 से अपने नाम किया। डिक्सन ने हालांकि दूसरे राउंड में जोरदार वापसी की और सभी जज के सर्वसम्मत फैसले से 5-0 से जीत दर्ज की।
अन्य न्यूज़














