कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं हैं अभिनेत्री तारा सुतारिया, इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2021

मुम्बई। अभिनेत्री तारा सुतारिया ने बुधवार को कोरोना वायरस से अपने संक्रमित नहीं होने की पुष्टि की। ऐसी खबरें आ रहीं थी कि अभिनेत्री पिछले सप्ताह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं जबकि सुतारिया ने कभी इसकी पुष्टि नहीं की थी।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल ने प्रधानमंत्री की माँ हीरा बा का आशीर्वाद लिया

तारा सुतारिया ने इंस्टाग्राम पर ‘स्टोरी’ पर लिखा, ‘‘ सभी का चिंता और प्रेम के लिए शुक्रिया। मैं कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं हूं और स्वस्थ हूं। सुरक्षित और स्वस्थ रहें। आप सभी को बहुत स्नेह।’’ तारा सुतारिया की आने वाली फिल्म ‘तड़प’ सितम्बर में रिलीज होगी। इसके अलावा वह निर्देशक मोहित सूरी की फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न’में नजर आएंगी, जो अगले साल रिलीज होगी।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा