Taarak Janubhai Mehta Birth Anniversary: गुजराती थिएटर के जाने-माने नाम थे तारक जानुभाई मेहता, इनके नाम पर प्रसारित होता है पसंदीदा शो

By अनन्या मिश्रा | Dec 26, 2024

सब टीवी पर प्रसारित होने वाला शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' तो हर किसी ने देखा होगा। क्योंकि यह टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर शो में से एक है। सब टीवी पर पिछले 13 सालों से प्रसारित होने वाले यह शो दर्शकों का मनोरंजन करने और दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर असली तारक मेहता कौन हैं। तो बता दें कि तारक जानुभाई मेहता एक भारतीय स्तंभकार, हास्यकार, लेखक और नाटककार थे। आज ही के दिन यानी की 26 दिसंबर को तारक जानुभाई मेहता का जन्म हुआ था। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर तारक जानुभाई मेहता के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

गुजरात के अहमदाबाद में 26 दिसंबर 1929 को तारक जुनाभाई मेहता का जन्म हुआ था। उनकी पहली पत्नी इला से रिश्ता खत्म होने के बाद वह साल 2000 में अपनी दूसरी पत्नी इंदु के साथ रहने लगे। पहली शादी से तारक जुनाभाई की एक बेटी ईशानी है। 

पहला कॉलम

बता दें कि तारक जुनाभाई मेहता गुजराती थिएटर के एक प्रसिद्ध व्यक्ति थे। उन्होंने गुजरात के कई कॉमेडी शोज बनाए हैं। साल 1971 में पहली बार उनका प्रसिद्ध कॉलम 'चित्रलेखा' में छपा था। उस दौर के मुद्दों को तारक जुनाभाई ने अलग नजरिए से देखा। वहीं उन्होंने अपने पूरे करियर में 80 किताबें प्रकाशित की हैं। साल 2008 में उनके कॉलम के आधार पर सब टीवी ने एक टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शुरू किया और जल्द ही यह चैनल का प्रमुख और सबसे पसंदीदा शो बन गया। इस शो में अभिनेता शैलेश लोढ़ा ने तारक मेहता का किरदार निभाया था।

मृत्यु

वहीं लंबी बीमारी के बाद 01 मार्च 2017 को 87 साल की आयु में तारक जुनाभाई मेहता का निधन हो गया था। उनके परिवार में तारक जुनाभाई मेहता के शरीर को मेडिकल रिसर्च के लिए दान किया था।

सम्मान

तारक जुनाभाई मेहता को साल 2015 में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'पद्म श्री' से नवाजा गया था। इसके अलावा साल 2011 में उनको साहित्य गौरव पुरस्कार और मरणोपरांत साल 2017 में रमनलाल नीलकंठ हास्य परितोषिक से सम्मानित किया गया था।

प्रमुख खबरें

Rajpal Yadav के सपोर्ट में Salman Khan का पोस्ट, लिखा- लोग जोश में कुछ भी बोल देते हैं

Arjun Tendulkar की नेट्स में दिखी शानदार फॉर्म, घातक यॉर्कर से कप्तान ऋषभ पंत को किया परेशान- Video

नक्सलवाद खत्म! PM Modi के Vision से बदलेगा बस्तर, CM Vishnu Deo Sai ने पेश किया Development का रोडमैप

महाकुंभ वाले IIT वाले बाबा अभय सिंह ने कर ली शादी, जानें किस कॉलेज से की पढ़ाई, दोनों के पास हैं कौन-कौन सी डिग्रियां?