तरनजीत सिंह संधू अमेरिका पहुंचे, ट्रंप को सौंपेंगे परिचय पत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2020

वाशिंगटन। वरिष्ठ राजनयिक तरनजीत सिंह संधू अमेरिका में भारत के नए राजदूत के रूप में सोमवार को यहां पहुंचे। भारतीय दूतावास ने उनके पहुंचने के बाद ट्वीट किया, ‘‘अमेरिका में भारत के राजदूत संधू सुबह यहां पहुंचे और उन्होंने कार्यभार संभाल लिया।’’ भारतीय दूतावास में उप राजदूत अमित कुमार तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें: कौन है तरनजीत सिंह संधू जो होंगे अमेरिका में भारत के नए राजदूत

उन्होंने हर्षवर्द्धन श्रृंगला का स्थान लिया है, जिन्हें हाल ही में विदेश सचिव नियुक्ति किया गया है। संधू पिछले सप्ताह तक श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त थे। संधू राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से व्हाइट हाउस में जल्द ही मुलाकात करके उन्हें अपना परिचय पत्र सौंप सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना