Blood Pressure: High BP का नया टारगेट बच्चे और युवा, Heart Attack से बचना है तो जानें उम्र के हिसाब से सही रीडिंग

By अनन्या मिश्रा | Feb 03, 2026

अगर आप भी शरीर को सेहतमंद बनाए रखना चाहते हैं, तो इसके लिए जरूरी है कि आप ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर दोनों को कंट्रोल में रखें। क्योंकि ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर बढ़ने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। जिन लोगों का अक्सर बीपी हाई रहता है, उनको तंत्रिकाओं, आंखों और किडनी से संबंधित दिक्कतें होने का खतरा रहता है। वहीं यह हार्ट अटैक और हार्ट स्ट्रोक जैसी समस्याओं की वजह बन सकती है।

इसे भी पढ़ें: महिलाओं की Health का Superfood है सेब का हलवा, फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

हाई बीपी की समस्या

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो बीपी वह दबाव है, जो ब्लड सर्कुलेशन के दौरान हमारी रक्त वाहिकाओं की दीवारों पर पड़ता है। समस्या यह है कि अधिकतर मामलों में व्यक्ति को इस समस्या का तब तक पता नहीं चलता है, जब तक कोई गंभीर समस्या सामने न आ जाए।

वहीं समय रहते इनके लक्षणों को पहचान करना और साथ ही इसको कंट्रोल करने के उपाय करना चाहिए। जिससे कि दिल, दिमाग, आंखों और किडनी को होने वाले स्थायी नुकसान से बचा जा सके।

इसके नियमित अंतराल पर अपने बीपी को चेक करते रहें। ऐसे में आइए जानते हैं इसकी रीडिंग कितनी होनी चाहिए।

कितनी होनी चाहिए बीपी रीडिंग

बता दें कि 18 साल से अधिक के लोगों के लिए सामान्य बीपी 120/80 mmHg माना जाता है।

छोटे बच्चे, जिनकी उम्र 5 से 12 साल के बीच है, उनका बीपी करीब 90/60 से 110/70 mmHg के बीच होना चाहिए।

बच्चों में बीपी लंबाई, उम्र और वजन पर निर्भर करता है।

इसी तरह से वयस्कों की शारीरिक स्थिति और वेट के हिसाब से ब्लड प्रेशर की रीडिंग अलग हो सकती है।

अगर इससे ज्यादा की रीडिंग लंबे समय तक बनी रहती है, तो आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

बच्चों के क्यों जरूरी बीपी की जांच

हेल्थ एक्सपर्ट ने एक अध्ययन में पाया कि उम्र बढ़ने के साथ हृदय रोगों की समस्या से बचे रहने के लिए जरूरी है कि आप नियमित रूप से बच्चों के बीपी की जांच की जाती रहे।

वहीं नए अध्ययन में पाया गया है कि 10 साल के कम उम्र के बच्चों में भी हाइपरटेंशन के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वहीं 7 साल के बच्चों में उच्च रक्तचाप की समस्या थी। इनमें 50 साल की उम्र तक हृदय रोगों से मृत्यु का खतरा 50% तक ज्यादा था। यानी की अगर कम उम्र से ही ब्लड प्रेशऱ पर ध्यान दिया जाए, तो यह भविष्य में हृदय संबंधित खतरों को कम करने में सहायक हो सकती है।

प्रमुख खबरें

Arjun Tendulkar की नेट्स में दिखी शानदार फॉर्म, घातक यॉर्कर से कप्तान ऋषभ पंत को किया परेशान- Video

नक्सलवाद खत्म! PM Modi के Vision से बदलेगा बस्तर, CM Vishnu Deo Sai ने पेश किया Development का रोडमैप

महाकुंभ वाले IIT वाले बाबा अभय सिंह ने कर ली शादी, जानें किस कॉलेज से की पढ़ाई, दोनों के पास हैं कौन-कौन सी डिग्रियां?

Pawan Khera की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही Assam Police, CM Himanta बोले- पहले उसको पेलूंगा, फिर उसका पेड़ा बनाऊँगा