टीएस सिंहदेव बोले, छत्तीसगढ़ के सभी पात्र नागरिकों को वैक्सीन देने का रखा है लक्ष्य

By अभिनय आकाश | Jun 21, 2021

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दूसरी लहर का असर कम होता दिख रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में वैक्सीनेशन प्रोग्राम भी चलाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी पात्र नागरिकों को वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा है। उम्मीद है कि अब उपलब्धता बेहतर हो सकेगी। आज से पहले हमारे पास 18-19 हज़ार डोज़ 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लिए स्टॉक में थे। 6-8 हज़ार डोज़ प्रतिदिन लग पा रही थी। सिंहदेव ने कहा कि अब अगर 18 वर्ष से अधिक आयु के लिए वैक्सीनेशन शुरू हो रहा है तो हम चाहेंगे कि शुरूआत से ही प्रतिदिन 1 लाख वैक्सीन लगें और इसे 2 लाख प्रतिदिन तक बढ़ाया जाए। 18-44 आयुवर्ग के लिए हमारे पास 3 दिन का स्टॉक है। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता