यूपी की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर बनाने का लक्ष्य, अधिकारियों को दिया निर्देश, शपथ के बाद एक्शन की बारी

By अभिनय आकाश | Mar 26, 2022

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शपथ लेने के साथ ही एक्शन मूड में नजर आ रहे हैं। यूपी में 15 करोड़ गरीबों को तीन महीने तक मुफ्त राशन  देने की स्कीम की अवधि तीन महीने तक बढ़ा दी गई। जिसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक में भी सीएम योगी सामाजिक सरोकार की नीतियों को लेकर दिशा निर्देश देते नजर आए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के अधिकारियों को बैठक में निर्देश दिए कि लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 के सभी संकल्प बिंदुओं को 5 वर्षों में लक्ष्यवार ढंग से पूरा किया जाए, प्रत्येक विभाग 100 दिन, 6 माह तथा वार्षिक लक्ष्य को निर्धारित कर उसकी पूर्ति करें।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने शपथ ग्रहण के बाद की कैबिनेट मंत्रियों के साथ पहली बैठक, अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

गौरतलब है कि इससे पहले सीएम योगी ने मीडिया से बात करते हुए बताया था कि देश के 80 करोड़ और प्रदेश के 15 करोड़ गरीबों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। हमारी पहली कैबिनेट बैठक में इस योजना को तीन महीने आगे और बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इस योजना के तहत गरीबों को खाद्यान्न के साथ दाल, नमक, चीनी और तेल भी दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि इस योजना से राज्य के खजाने पर 3270 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा। इस निर्णय के बाद राज्य के 15 करोड़ लोगों को अगले तीन महीने तक प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत लाभ मिलता रहेगा। 

प्रमुख खबरें

Cockroach Home Remedies: Kitchen में लहसुन और तेजपत्ता भगाएंगे छिपकली व Cockroach, केमिकल स्प्रे से बचें

Asian Games Tennis: Sumit Nagal और दक्षिणेश्वर सुरेश पुरुष एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Surgical Strike की उस रात भारत ने दुश्मनों को कर दिया था स्पष्ट, छत पर छिपो या पाताल में, भारतीय सुरक्षा बल हर हाल में ढूँढ़ कर मार गिराएंगे

UP Election 2027 में Seat Sharing पर रार, Akhilesh Yadav की शर्तों पर क्या झुकेगी Congress?