प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य, सभी मिलकर प्रयास करें : योगी आदित्‍यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2023

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को कहा कि इस साल वृहद पौधा रोपण अभियान में 35 करोड़ पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है और सभी विभागों, संस्थानों तथा सभी नागरिकों को इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मिलकर प्रयास करना होगा। सरकार द्वारा शनिवार देर शाम जारी एक बयान के अनुसार, मुख्‍यमंत्री ने पांच कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक उच्‍च स्‍तरीय बैठक में वर्ष 2023-24 के वृहद पौधा रोपण अभियान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश पर प्रकृति और परमात्मा की असीम कृपा है।

इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमें अगले पांच साल में 175 करोड़ पौधे लगाने और संरक्षित करने होंगे।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल वृहद पौधा रोपण अभियान में 35 करोड़ पौधे लगाए जाने का लक्ष्य लेकर सभी विभागों, संस्थानों तथा सभी नागरिकों को प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा विभागवार पौधा रोपण का लक्ष्य दिया जाए। उन्होंने 15 अगस्त के दिन एक साथ पांच करोड़ पौधे लगाए जाने की तैयारी करने को भी कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी एक से सात जुलाई के बीच प्रदेशव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया जाए।

प्रमुख खबरें

Mookuthi Amman 2 का धमाकेदार टीज़र रिलीज़: Nayanthara ने फिर धारण किया महाशक्ति का अवतार, दिवाली पर होगी रिलीज़

Disha Salian Case में CBI FIR में Uddhav, Aditya Thackeray, Dino Morea, Sooraj Pancholi, Rhea Chakraborty, Sachin Vaze, Param Bir Singh समेत कई नाम शामिल

वाकई एक बड़ी उपलब्धि है...BRICS पर कपिल सिब्बल ने बांधे तारीफों के पुल

शेयर बाजार में 5 फीसदी मुनाफे का झांसा देकर 30 करोड़ ठगने वाला Roshan Bhushan Seth गिरफ्तार