शुरू हुआ टैरिफ का पलटवार! अमेरिका का माल भारत ने चीन की तरफ मोड़ा

By अभिनय आकाश | Aug 27, 2025

दुनियाभर में जब अमेरिका अपने टैरिफ वॉर और व्यापारिक दबाव के जरिए भारत को झुकाने की कोशिश कर रहा। ठीक उसी वक्त भारत ने इतिहास रच दिया। अप्रैल से जुलाई 2025 के बीच भारत का माल निर्यात चीन को 20 प्रतिशत की जबरदस्त छलांग के साथ 5.76 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसमें सबसे मजेदार बात ये है कि भारत का मेड इन इंडिया माल देखकर चीन के राजदूत तक झूम उठे और एक्स पर गर्व से आंकड़े शेयर करने लगे। 

पेट्रोलियम यानी की भारत का एनर्जी सेक्टर 

पिछले कुछ समय से भारत अपनी रिफाइनरी क्षमता ही नहीं बढ़ाई बल्कि दुनिया को दिखाया कि वो सिर्फ उभोक्ता यानी कि कंज्यूमर नहीं बल्कि बड़ा सप्लायर भी है। इस बार पेट्रोलियम निर्यात दोगुना होकर 883 मिलियन डॉलर पहुंच गया। चीन जैसे बड़े इंडस्ट्रियल देश को भारत का तेल मिलना सिर्फ व्यापारिक नहीं बल्कि रणनीतिक सफलता भी है। भारत लंबे समय तक चीन से इल्कट्रॉनिक सामान खरीदने वाला देश माना जाता था। लेकिन अब कहानी पलट रही है। भारत ने इलेक्ट्रॉनिक सामान  521 मिलियन डॉलर का निर्यात चीन को किया और ये निर्यात 202.7 % बढ़ा है। 

चीन जैसे देश की थाली को भी भर रहा भारत का किसान 

भारत धीरे धीरे मैन्युफैक्चरिंग हब बनता जा रहा है। मोबाइल पार्ट्स, कंपोनेंट और स्मार्ट डिवाइस का निर्यात साफ दिखाता है कि भारत अब मेड इन इंडिया को चीन तक बेच रहा है। इसके अलावा भारत की ताकत हमेशा से अनाज और कृषि उत्पाद रहा है। इस बार के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। तेल खली 2656.1%, चावल 1383.3%, तिलहन 1791.7% यानी भारत का किसान अब केवल देश नहीं बल्कि चीन जैसे विशाल देश की थाली को भी भर रहा। 

प्रमुख खबरें

लुधियाना में Vaishno Devi जा रही ट्रेन में Technical Glitch, यात्री सुरक्षित, टला बड़ा खतरा

Captaincy हटने के बाद Suryakumar Yadav ने दिखाई Game Spirit, Team India और Vaibhav Sooryavanshi को दिया आशीर्वाद

जब हमला हुआ खामनेई के साथ थे! वो आखिरी वक्त तक...अरागची ने अब बताई उस रात की पूरी कहानी

इजराइल ने UN में अचानक निकाल लिया ड्रोन, पूरी दुनिया में तहलका!