कनाडा, मैक्सिको और चीन पर ‘टैरिफ’ शनिवार से प्रभावी होंगे : व्हाइट हाउस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2025

व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा कि कनाडा और मैक्सिको से आयात पर 25 प्रतिशत तथा चीन से आयात होने वाले सामानों पर 10 प्रतिशत का शुल्क (टैरिफ) शनिवार से लागू होंगे।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल में इन टैरिफ की घोषणा की थी। रिपब्लिकन नेता ट्रंप अवैध आव्रजन और ‘फेंटेनाइल’ के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले रसायनों की तस्करी को रोकने के लिए देशों से अधिक सहयोग सुनिश्चित करने के मद्देनजर टैरिफ लगाने का दावा कर रहे हैं।

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि इसका मकसद घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देना है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कल (शनिवार) से ये शुल्क लागू हो होंगे। ये वादे राष्ट्रपति द्वारा किए गए थे और अब इन्हें पूरा किया जा रहा है।’’

ट्रंप ने कहा था कि वह कनाडा और मैक्सिको से तेल आयात के लिए छूट जारी रखने पर विचार कर रहे हैं, लेकिन लेविट ने कहा कि उनके पास राष्ट्रपति के किसी भी संभावित कटौती के फैसले के बारे में साझा करने के लिए कोई जानकारी नहीं है।

इस बीच, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने शुक्रवार को कहा कि यदि ट्रंप टैरिफ लागू करते हैं तो कनाडा इसका उचित जवाब देने के लिए तैयार है। हालांकि, उन्होंने इसका विवरण नहीं दिया।

मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शैनबॉम ने कहा कि टैरिफ लागू होने की स्थिति में मैक्सिको के पास ‘‘अमेरिकी सरकार जो भी निर्णय लेती है उसके लिए ‘प्लान ए, प्लान बी, प्लान सी’ है।

प्रमुख खबरें

Spain के Ceuta में भीषण Migration Crisis, समुद्र में डूबीं 72 जिंदगियां, शवों के अंबार से दहल उठा Europe

F&O Trading Time में बड़ा बदलाव, SEBI के नए नियमों से 3 अगस्त से बदल जाएगी Stock Market की चाल

Indian Stock Market में FPIs की बड़ी वापसी, July में 20,200 करोड़ का Investment कर जताया भरोसा

IndiGo International Expansion: 2028 से Airbus A350 के जरिए ग्लोबल मार्केट में धाक जमाएगा इंडिगो