ज्ञानवापी मामले में तारिक फतह का बड़ा बयान, चोरी की जमीन पर मस्जिद बनाना इस्लाम में उचित नहीं

By अभिनय आकाश | May 23, 2022

ज्ञानवापी मामले को लेकर वाराणसी जिला जज की अदालत में सुनवाई शुरू हो चुकी है। हिंदू पक्ष के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन का कहना है कि ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे मामले में प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट 1991 नहीं लागू होता है। कशी विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद विवाद मामले में एक और याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई है। अश्विनी उपाध्याय ने याचिका दायर कर मांग की है कि उनका पक्ष भी सुना जाए। एक तरफ जहां ज्ञानवापी मामले को लेकर लड़ाई कानूनी रूप ले चुकी है वहीं इसको लेकर बयानबाजी का दौर भी लगातार जारी है। तारिक फतह ने ज्ञानवापी मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ज्ञानवापी मस्जिद नहीं है, बल्की वह मंदिर था।

इसे भी पढ़ें: वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में कोई शिवलिंग नहीं, सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का बयान

तारिक फतह ने कहा कि सब जानते हैं कि अपने भाइयों के कातिल और बाप को जेल में डालने वाले औरंगजेब ने मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई थी। फतह ने कहा कि औरंगजेब ने कितने मुसलमानों को मारा इस बात का पता क्यों मुस्लिमों को नहीं है। अवैध कब्जा करके या चोरी की जमीन पर मस्जिद बनाना इस्लाम में उचित नहीं है। ज्ञानवापी मस्जिद नहीं है बल्कि वो मंदिर था। फतह ने इसका साथ ही उसे सौंप देने की भी बात कही। 

प्रमुख खबरें

Love Series Review | डेटिंग ऐप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित नई तमिल सीरीज़ लव में क्या है खास और कहां रह गई कमी?

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात