ऑक्सीजन और रेमडेसिविर की कालाबाजारी को रोकने के लिए बनेगी टास्क फोर्स: डॉ. मिश्रा

By दिनेश शुक्ल | Apr 25, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने रविवार को पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोरोना महामारी से निपटने के लिए प्रबंधों को पुख्ता करने और  इंतजामों की समीक्षा की। उन्होंने ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी को रोकने के लिए टास्क फोर्स बनाने के निर्देश दिए। बैठक में  पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी एवं अन्य आला अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: ग्वालियर में ऑक्सीजन की कमी से हुई दो लोगों की मौत, कमलनाथ ने कही यह बात

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने प्रदेश के कई अस्पतालों में चिकित्सकों के साथ अभद्रता के मामलों पर  चिंता व्यक्त की है। उन्होंने उन अस्पतालों में फोर्स को तैनात  करने के लिए आवश्यक प्रबंध  करने के निर्देश दिए। डॉ. मिश्रा ने लोगों से अपील है कि डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के साथ किसी भी तरीके की अभद्रता न करें, प्रशासन को सहयोग करें।

प्रमुख खबरें

UPI Framework में बदलाव पर सियासी घमासान, Congress ने 14 सितंबर को बताया Betrayal Day

Asian Games में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को तैयार हैं शूटर Anish Bhanwala

शुरुआती कारोबार में 244 अंक चढ़ा Sensex, Nifty 23,200 के पार पहुंचा

IMF ने भारत को बताया Global Growth का मजबूत आधार, नीतियों और स्थिरता की सराहना की