टाटा मोटर्स का ग्राहकों को बड़ा झटका, 1 July से महंगी होंगी Cars, जानें कितना होगा Price Hike

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2026

 टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने आंतरिक दहन इंजन (आईसीई) और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) सहित अपने यात्री वाहनों की कीमतों में एक जुलाई से 1.5 प्रतिशत तक की वृद्धि करने का फैसला किया है। यह पिछले तीन महीने में दूसरी बढ़ोतरी है। कंपनी ने पश्चिम एशिया संघर्ष से उत्पन्न लागत दबावों के बीच एक अप्रैल से अपने आईसीई वाहनों की कीमतें बढ़ाई थीं।

कंपनी ने कहा, ‘‘ कीमतों में वृद्धि विभिन्न मॉडल और संस्करणों के लिए अलग-अलग होगी...’’ इससे पहले, कार बाजार की अग्रणी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने मुद्रास्फीति दबाव और प्रतिकूल लागत का हवाला देते हुए एक जून से अपने विभिन्न मॉडल की कीमतों में 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी। हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड ने भी एक जून से अपने वाहनों की कीमतों में मॉडल और संस्करणों के अनुसार 12,800 रुपये तक की वृद्धि की थी।

प्रमुख खबरें

Congress को अपने शासनकाल के लिए प्रायश्चित यात्रा निकालनी चाहिए: Pushkar Singh Dhami

NHRC Notice: नाबालिग बच्चियों की कथित बिक्री पर तीन राज्यों से दो हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

Sarbanand Sonowal ने पुरी में International Cruise Terminal बनाने का किया ऐलान

Climate Change और भूजल संकट से निपटने को वैज्ञानिक दृष्टिकोण जरूरी: विशेषज्ञ