By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2017
नयी दिल्ली। मिस्त्री परिवार द्वारा प्रवर्तित फर्म साइरस इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड ने टाटा स्टील, टाटा मोटर्स व टाटा पावर सहित टाटा समूह की विभिन्न कंपनियों के निदेशकों से अपील की कि वे टाटा संस को प्राइवेट लिमिटेड फर्म (PLF) में बदलने के कदम का विरोध करें। टाटा संस की सालाना आम बैठक गुरूवार को हो रही है।
कंपनी ने इसके लिए कंपनी के संविधान यानी आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन में संशोधन करने की मंजूरी मांगी है। मिस्त्री परिवार इस तरह के बदलाव का विरोध कर रहा है। इस परिवार की टाटा संस में 18.4 फीसदी हिस्सेदारी है।