कोरोना संकट से टाटा कंज्यूमर के लाभ पर पड़ सकता है असर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2020

नयी दिल्ली। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण अल्पकाल में उसके लाभ पर असर पड़ सकता है। कोविड-19 संकट और ‘लाॉकडाउन’ के कारण जिंसों के दाम में उतार-चढ़ाव और आपूर्ति संबंधी बाधाओं के कारण कच्चे माल की लागत बढ़ी है। हालांकि कंपनी ने कहा कि इस समय नुकसान का आकलन करना कठिन है। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लि. (टीसीपीएल) ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि हालांकि कंपनी की बिक्री सामान्य स्तर पर आ रही है लेकिन स्वास्थ्य संकट के कारण परिचालन लागत बढ़ी है।

प्रमुख खबरें

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू

Rekha ने मजबूरी में रखा था कदम, Gemini Ganesan की बेटी का Bollywood में चला सिक्का