Plane Crash में डॉक्टर हॉस्टल में मारे गए लोगों के परिवार को भी मिलेगा एक करोड़ मुआवजा? Tata Group ने दी ये जानकारी

By रितिका कमठान | Jun 13, 2025

अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश हो गई थी। इस फ्लाइट में 230 यात्रियों के अलावा कुल 242 लोग थे, जिसमें दो पायलट और 10 क्रू मेंबर्स थे। इस हादसे में फ्लाइट में सवार 241 लोगों की मौत हो गई है और सिर्फ एक ही व्यक्ति जीवित बचा है। इसका जीवित बचना किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है। हादसे में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 265 तक पहुंच गया है।

इस मामले को लेकर अब तस्वीर साफ हुई है। एयर इंडिया के स्वामित्व वाले टाटा ग्रुप ने इस मामले पर कहा कि इस हादसे में जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के परिजन को एक करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी। यानी ये राशि उन मृतकों के परिजनों को भी मिलेगी जो फ्लाइट में सवार नहीं थे मगर हादसे में उनकी मौत हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस हादसे में जान गंवाने वालों में पांच एमबीबीएस के छात्र, एक पीजी रेजिडेंट डॉक्टर और सुपरस्पेशलिस्ट डॉक्टर की पत्नी शामिल है। 

बता दें कि टाटा समूह ने ये स्पष्ट किया कि हादसे में जो लोग घायल हुए हैं उनका इलाज का खर्च बी कंपनी उठाएगी। ये भी सुनिश्चित किया जाएगा की उन्हें पूरा सहयोग मिले। कंपनी ने ऐलान किया कि बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल बिल्डिंग जो हादसे में क्षतिग्रस्त हुई है उसके पुनर्निर्माण में भी मदद की जाएगी। 

बता दें कि गुरुवार को अहमदाबाद के सरदार पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान लंदन के लिए उड़ा था। टेकऑफ करने के कुछ ही पलों में विमान हादसे का शिकार हो गया। एयर इंडिया की ये फ्लाइट उड़ान भरने के चंद मिनटों में ही मेघानीनगर इलाके में बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की बिल्डिंग पर गिर गई। गिरते ही विमान आग के गोले में तब्दील हो गया। ये हादसा उस समय हुआ जब हॉस्टल की बिल्डिंग में डॉक्टर मेस में लंच कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

Red Sea Indian Boat incident | लाल सागर में फंसी भारतीय नागरिकों की नौका... यमन दूतावास की त्वरित कार्रवाई और क्षेत्रीय तनाव की पूरी कहानी

Tibet में 7.0 तीव्रता के Earthquake से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत और 54 घायल

Asian Para Games में Nitesh Kumar और नवीन ने जीते बैडमिंटन स्वर्ण पदक

Rajasthan Panchayat Election के पहले चरण में 63 फीसदी वोटिंग दर्ज