Tata Motors ने दफ्तर में काम करने वाले कर्मचारियों से घर से काम करने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2020

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स ने मुख्यालय और क्षेत्रीय कायार्लयों में काम करने वाले अपने सभी कर्मचारियों से सोमवार से घर से ही काम करने को कहा है।कोरोना वायरस फैलने के मद्देनजर कंपनी ने यह कदम उठाया है। कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी गुएंटेर बुट्श्चेक ने अपने कर्मचारियों को भेजे पत्र में यह कहा है।

कोरोना वायरस के चीन के अलावा अन्य देशों में फैलने को देखते हुए कंपनी ने स्थिति पर नजर रखने के लिये एक टीम का गठन किया है ताकि कर्मचारियों के जोखिम की आशंका को दूर करने के लिये कदम उठाये जा सके। कंपनी ने कर्मचारियों के लिये सार्वजनिक परिवहन (हवाई जहाज, रेल, सड़क) अंतरराष्ट्रीय और घरेलू यात्रा निलंबित कर दी है।यात्रा अब मंजूरी पर निर्भर करेगी। वहीं बायोमेट्रिक मशीन के जरिये हाजिरी लेने की जगह ‘कार्ड स्वैप’ की व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा 20 से अधिक कर्मचारियों की होने वाली बैंठकों और शिक्षण-प्रशिक्षण को निलंबित कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: दुनिया भर के शेयर बाजारों का खस्ता हाल, सेंसेक्स 1800 और निफ्टी 10,000 अंक लुढ़का

 गर्भवती महिलाओं और श्वसन संबंधी बीमारी तथा हृदय रोग से से पीड़ित कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह दी गयी है। कंपनी ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिये कैंटीन में सीटों की दूरी बढ़ा दी है और काम के अलग-अलग घंटे की व्यवस्था की है।

प्रमुख खबरें

Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें India में Timing और सूतक काल की Details

Noida International Airport परिसर में जलभराव पर प्रबंधन की सफाई, 30 मिनट में स्थिति सामान्य

Mumbai के Vile Parle की शांता भवन इमारत में आग से 2 की मौत, 6 लोग झुलसे

Hariyali Amavasya 2026: सावन की अमावस्या पर बन रहे विशेष संयोग, जानें Puja Vidhi और दान का महत्व