Tata Motors के Electric Commercial Vehicles की मांग रहेगी मजबूत, गिरीश वाघ ने दी जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 30, 2026

टाटा मोटर्स को अपने इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों की मांग मजबूत बने रहने और आगे भी इसमें वृद्धि होने की उम्मीद है। कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गिरिश वाघ ने यह बात कही है। उन्होंने विश्लेषकों के साथ बातचीत में कहा कि चीन से सेल के आयात को लेकर जो आपूर्ति संबंधी दिक्कतें हैं, उनके चालू वित्त वर्ष के अंत तक पूरी तरह हल होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: Temasek ने Air India में सिंगापुर एयरलाइंस के निवेश का किया बचाव, बताया दीर्घकालिक कदम

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री-ई-बस सेवा योजना के तहत आने वाले समय में कुछ और निविदाएं भी जारी होने की उम्मीद है। हम इसको लेकर काफी सकारात्मक हैं।’’ कंपनी का बिजलीचालित छोटा वाणिज्यक वाहन (एससीवी) पिकअप पूरी तरह खुदरा बाजार में है और काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। वाघ ने बताया कि इलेक्ट्रिक इंट्रा और ऐस प्रो जैसे वाहनों की कुल परिचालन लागत अब उनके परंपरागत इंजन (आईसीई) वाहनों की तुलना में काफी आकर्षक हो गई है।

इसे भी पढ़ें: Tata Motors ने पेश की नई ब्रांड पहचान TATA.cars, सभी यात्री वाहन एक मंच पर

इससे इन वाहन की मांग आगे भी मजबूत रहने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी को इलेक्ट्रिक वाहन में इस्तेमाल होने वाली बैटरी सेल की आपूर्ति के मोर्चे पर चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। चीन से आयात होने वाले बैटरी सेल की मांग बढ़ने के कारण आपूर्ति में बाधा आई है।

वाघ ने कहा कि कंपनी ने करीब दो महीने पहले ही अधिक मात्रा में बैटरी सेल के लिए ऑर्डर दे दिए हैं। ऐसे में चालू तिमाही के अंत तक आपूर्ति संबंधी बाधा पूरी तरह दूर होने की उम्मीद है। चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कंपनी के इलेक्ट्रिक एससीवी की बिक्री करीब 3,200 इकाई रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में चार गुना से अधिक है।

इसे भी पढ़ें: AMCA Project Update: पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट के लिए Deadline बढ़ी, Vendors ने प्रस्ताव के लिए मांगा समय

इसके अलावा कंपनी के पास 850 से अधिक इलेक्ट्रिक बस के ऑर्डर भी हैं।

प्रमुख खबरें

Ballia Police ने अवैध धर्मांतरण कराने के आरोप में एक व्यक्ति को भेजा जेल

Delhi Medical Procurement Case में पूर्व CPA अधिकारी Neeraj Chopra की जमानत अर्जी खारिज

Fatehpur में जमीन विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, UP Minister Krishna Paswan की बहन घायल

श्रीकृष्ण पर विवादित बयान की Akhilesh Yadav ने की निंदा, दंडात्मक कार्रवाई की मांग