नए साल से ट्रैवल करना होगा भारी, महंगे होंगे टाटा के सभी यात्री वाहन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2019

जैसलमेर। टाटा मोटर्स जनवरी से यात्री वाहनों की कीमतें बढ़ाने वाली है। कंपनी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। कंपनी के अध्यक्ष (यात्री वाहन कारोबारी इकाई) मयंक पारीक ने यहां कहा कि भारत स्टेज-छह उत्सर्जन मानकों के अनुकूल वाहनों को बाजार में लाने के कारण जनवरी से कीमतें बढ़ायी जायेंगी। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि कीमतें कितनी बढ़ायी जायेंगी।

पारीक ने कहा कि हम अभी इसकी गणना कर रहे हैं। आमतौर पर यदि कोई बदलाव होता है तो कीमतें 10 से 15 हजार रुपये तक बढ़ती हैं। अभी दो चीजें हो रही हैं, एक तो भारत स्टेज-छह और दूसरा कमोडिटी की बढ़ती कीमतों का दबाव। मारुति सुजुकी इंडिया ने भी मंगलवार को कहा था कि वह बढ़ी लागत के कारण जनवरी से कीमतें बढ़ाएगी।

इसे भी पढ़ें: रिस्पॉन्सिबल बिजनेस रैंकिंग 2019 के छठे संस्करण में टाटा कैमिकल्स ने पाया शीर्ष स्थान

टोयोटा, महिंद्रा एंड महिंद्रा और मर्सिडीज-बेंज जैसी कंपनियां भी वाहनों के दाम बढ़ाने वाली हैं। हालांकि, हुंदै मोटर इंडिया और होंडा कार्स इंडिया ने कहा है कि वे जनवरी से कीमतें नहीं बढ़ा रही हैं, लेकिन जब भारत स्टेज-छह के अनुकूल वाहन बाजार में उतारे जायेंगे तो कीमतें बढ़ेंगी।

प्रमुख खबरें

NTA के नए दफ्तर में तैनात होंगे CISF जवान, NEET विवाद के बाद सुरक्षा कड़ी

Daughters Day पर Kriti Sanon ने उठाई महिलाओं की सुरक्षा की मांग, Instagram पर लिखी खास बात

RAF Fairford के पास विस्फोटक के संदेह में कई लोग हिरासत में, खाली कराए गए घर

Asian Games में बाधा दौड़ धावक Yashas Palaksha चोट के कारण हीट से बाहर