टाटा मोटर्स का बड़ा ऐलान, 2025 तक 10 नए इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करने की योजना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2021

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने सोमवार को कहा कि कंपनी ने 2025 तक घरेलू उत्पाद पोर्टफोलियो में 10 नए बैटरी-विद्युत वाहन (बीईवी) पेश करने की योजना बनाई है। उनका कहना है कि कंपनी आने वाले वक्त में अपने कारोबार के मॉडल को स्वच्छ ऊर्जा वाले वाहनों के दौर के हिसाब से आगे बढ़ाएगी उन्होंने शेयरधारकों के लिए अपने संदेश में कहा कि टाटा मोटर्स का लक्ष्य स्वच्छ ऊर्जा वाले वाहनों की दुनिया मेंअग्रणी कंपनी बनना है और इसके तहत वह अपने आने वाले हरित वाहनों के लिए जरूरी चीजों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के मकसद से सेल और बैटरी विनिर्माताओं से गठजोड़ की संभावनाएं तलाश रही है। चंद्रशेखरन ने 2020-21 के लिए कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में शेयरधारकों से कहा, ‘‘भारत में हमारे पोर्टफोलियो में ईवी (विद्युत-वाहन) की हिस्सेदारी इस साल दोगुनी होकर दो प्रतिशत हो गई है और हमें आने वाले वर्षों में तेजी से वृद्धि की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!