टाटा मोटर्स के वाहन अप्रैल से 25,000 रुपये तक महंगे होंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2019

नयी दिल्ली। घरेलू वाहन कंपनी टाटा मोटर्स ने शनिवार को कहा कि वह अप्रैल से अपने यात्री वाहनों की कीमत 25 हजार रुपये तक बढ़ाएगी। कंपनी ने कहा कि लागत खर्च बढ़ने तथा बाह्य आर्थिक परिस्थितियों के कारण वह कीमतें बढ़ा रही है। इससे पहले टोयोटा और जगुआर लैंड रोवर भी अप्रैल से चुनिंदा मॉडलों की कीमत बढ़ाने का ऐलान कर चुकी हैं।

टाटा मोटर्स के अध्यक्ष (यात्री वाहन कारोबारी इकाई) मयंक पारीक ने कहा, ‘‘बाजार की बदलती परिस्थितियां, लागत का बढ़ता खर्च और विभिन्न बाहरी आर्थिक कारकों ने हमें कीमत बढ़ाने पर विचार करने को मजबूर किया है।’’ टाटा मोटर्स अभी नैनो से लेकर प्रीमियम एसयूवी हेक्सा तक बेचती है जिनकी कीमत 2.36 लाख रुपये से 18.37 लाख रुपये तक है।

इसे भी पढ़ें: टाटा पावर-DDL का दिल्ली में स्मार्टग्रिड पायलट के लिए यूरोपीय कंपनियों से गठजोड़

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह