Market में Tata Nexon की है जबरदस्त डिमांड, अप्रैल में Creta और Brezza को पछाड़ बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी कार

By अंकित सिंह | May 04, 2023

भारतीय बाजार में नए कारों की डिमांड लगातार बढ़ गई है। एसयूवी सेगमेंट में भी कारों की डिमांड बढ़ी हुई है। लगातार छोटे एसयूवी भी खूब बिक रहे हैं। तमाम कंपनियों की ओर से एसयूवी सेगमेंट में कई कार भारतीय बाजार में पेश की गई हैं। लेकिन टाटा मोटर्स की कॉन्पैक्ट एसयूवी टाटा नेक्सन की बिक्री जबरदस्त हो रही है। अप्रैल महीने में टाटा नेक्सन की कुल बिक्री 15002 यूनिट की हुई है। टाटा के लिए यह अपने आप में बड़ी बात है। इससे पहले मार्च में 14769 यूनिट बिके थे। टाटा नेक्सन की मांग शहरों के साथ-साथ गांवों में भी है। इसकी सबसे बड़ी वजह विश्वसनीय ब्रांड के साथ नेक्सन की सेफ्टी फीचर्स। बिक्री के मामले में कॉन्पैक्ट एसयूवी में टाटा नेक्सन नंबर 1 पर है। 

इसे भी पढ़ें: ऑटोमैटिक कार खरीदने का कर रहे हैं प्लान? जानिए इसके बारे में सब कुछ- कैसे काम करता है, नफा और नुकसान

वहीं, दूसरे नंबर पर हुंडई की क्रेटा है। अप्रैल में हुंडई की क्रेटा की बिक्री 14186 यूनिट हुई है। वहीं, मार्च में 14026 युनिट हुई थी। क्रेटा भी अपने आप में शानदार कार है। तीसरे नंबर पर मारुति सुजुकी की ब्रेजा है। ब्रेजा की अप्रैल में 11836 यूनिट बिकी है। वहीं, मार्च में 16227 यूनिट बिकी थी। मार्च में ब्रेजा गाड़ी की डिमांड जबरदस्त देखी गई थी। लेकिन अप्रैल में उसे टाटा की नेक्सन ने पछाड़ दिया है। टाटा नेक्सन की लोकप्रियता की सबसे खास वजह यह है कि उसे सुरक्षित एसयूवी माना जा रहा है। ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में इसे 5 स्टार रेटिंग मिली है। साथ ही साथ इसकी डिजाइन भी आकर्षक हैं और इसमें एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: वाहन निर्माता कंपनियों के लिए कैसा रहा मार्च का महीना, कुछ की बिक्री में गिरावट तो कुछ को हुआ फायदा

टाटा नेक्सन दो वेरिएंट में एक है। 1.2 लीटर क्षमता का 3 सिलेंडर युक्त पेट्रोल इंजन जबकि दूसरा है 1.5 लिटर टर्बो डीजल इंजन। पेट्रोल इंजन की बात करें तो यह 120 पीएस की पावर और 170nm का टार्क जनरेट करता है जबकि डीजल इंजन 110ps की पावर के साथ 260nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। दोनों ही इंजन में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिए गए हैं। पैट्रोल वैरीअंट में इसकी माइलेज 17 किलोमीटर प्रति लीटर है जबकि डीजल में या बढ़कर 21 किलोमीटर प्रति लीटर हो जाता है। एंड्राइड ऑटो के साथ एप्पल कारप्ले भी इसमें दिए गए हैं। साथ-साथ 7 इंच का टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम है। 

प्रमुख खबरें

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ

Egypt Train Accident: गीज़ा में दो रेलगाड़ियां टकराईं, चार यात्रियों की मौत और 88 घायल

कर्नाटक में बढ़ी कीमतों के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, 11 नवंबर को बेंगलुरु में प्रदर्शन

Goa Cabinet: नए मंत्री Sankalp Amonkar को मिला कृषि और नागरिक आपूर्ति मंत्रालय