Delhi-Mumbai Expressway पर EV वालों की मौज, Tata Power ने खोले Ultra-Fast चार्जिंग स्टेशन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2026

टाटा पावर की इकाई टाटा पावर ईवी चार्जिंग सॉल्यूशंस ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के साथ सहयोग से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अल्ट्रा-फास्ट ईवी चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार किया है। कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि इस सहयोग के तहत टाटा पावर ईवी चार्जिंग सॉल्यूशंस लिमिटेड (टीपीईवीसीएसएल) ने एक्सप्रेसवे के हरियाणा खंड पर 63वें और 69वें ‘माइलस्टोन’ पर अल्ट्रा-फास्ट ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए हैं।

एक्सप्रेसवे पर अपने विस्तार के तहत टीपीईवीसीएसएल ने दिल्ली से यात्रा करने वाले वाहनों के लिए 63वें ‘माइलस्टोन’ पर चार चार्जिंग गन के साथ 240 किलोवाट का अल्ट्रा-फास्ट ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया है।

कंपनी ने 69वें ‘माइलस्टोन’ पर एक और ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया है ताकि दोनों दिशाओं में आने-जाने वाले यात्रियों को चार्जिंग की सुविधा मिल सके। ये सभी चार्जिंग स्टेशन व्यक्तिगत और वाणिज्यिक दोनों प्रकार के ईवी उपयोगकर्ताओं की जरूरतों को पूरा करेंगे। टाटा पावर ने अपने ईवी चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार ‘ईजेड चार्ज’ ब्रांड नाम के तहत किया है।

प्रमुख खबरें

Sheikh Hasina के प्रत्यर्पण पर MEA के रुख के बाद भड़का Bangladesh, ICJ जाने की तैयारी

Saree Styling Tips: बिना नया खर्च किए Draping और Blouse बदलकर अपनी पसंदीदा Saree को दें मॉडर्न रूप

दिल्ली और Bihar के बीच 18 रूटों पर चलेंगी 200 Volvo Bus, दोनों राज्यों में हुआ MoU

सड़क हादसे में Samajwadi Party कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई के खिलाफ Gorakhpur में आंदोलन की चेतावनी