Auto expo 2023: बाजार में धूम मचाने आ रही टाटा की यह CNG कार, बेहतर माइलेज के साथ मिलेगा शानदार बूट स्पेस

By अंकित सिंह | Jan 17, 2023

टाटा हमेशा अपनी गाड़ियों की विश्वसनीयता के लिए जानी जाती है। टाटा मोटर्स लगातार अपने उपभोक्ताओं के लिए अपनी गाड़ियों में बदलाव भी करती रहती है। टाटा की सबसे छोटी एसयूवी कार पंच अब सीएनजी वेरिएंट में बाजार में आने वाली है। ऑटो एक्सपो 2023 में इसकी झलक दिख चुकी है। टाटा ने पंच सीएनजी से पर्दा हटा दिया है। माना जा रहा है कि पंच सीएनजी की कीमतों का खुलासा अगले महीने हो सकता है। टाटा की पंच आई सीएनजी टेक्नोलॉजी पर आधारित होगी। हालांकि, यह कार बाजार में कब लॉन्च होगी, इस पर खुलासा नहीं हो सका है। लेकिन इस कार को टाटा की ओर से और बेहतर बनाने की कोशिश की गई है। 

इसे भी पढ़ें: Auto Expo 2023: मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार से हटा पर्दा, सिंगल चार्ज में चलेगी 550 KM

टाटा की पंच बाजार में पहले ही पेट्रोल वर्जन में है। हालांकि, सीएनजी वर्जन में इसकी कीमत पेट्रोल वर्जन की तुलना में महंगी हो सकती हैं। टाटा सीएनजी पंच की लुक की बात करें तो इसमें बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। फीचर्स की बात करें तो इस समय ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल के साथ-साथ कोल्ड ग्लोबॉक्स इत्यादि जैसे फीचर्स मिल जाएंगे। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा में चल रही वाहन प्रदर्शनी-2023 (ऑटो एक्सपो) में इलेक्ट्रिक वाहन छाए रहे। मेले के पहले दिन मारुति सुजुकी, हुंदै, किआ, टाटा मोटर्स और एमजी मोटर ने अपने भविष्य के उत्पादों का प्रदर्शन करते हुए पर्यावरण अनुकूल परिवहन में निवेश करने की प्रतिबद्धता भी जताई। 

प्रमुख खबरें

Kota में CM Bhajanlal Sharma ने किया Roadshow, तीसरे इंजन की सरकार बनाने का किया आह्वान

Noida पुलिस ने Gautam Buddha University के छात्र को भेजा 5 लाख का शांति बांड नोटिस, बाद में किया रद्द

Siddhartha Vihar Trust मामले में Karnataka High Court ने निचली अदालत के आदेश पर जताई आपत्ति

Rae Bareli पहुंचे Rahul Gandhi, व्यापारियों और वकीलों से मिलकर जानी समस्याएं